सिवान के DM के बाद अब SP का भी ट्रांसफर, बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
मिस्टर राज और भरत सोनी की तस्वीर
Bihar IPS Transfer List: बिहार में कई जिलों के SP और SSP बदल गए हैं. नालंदा के एसपी भरत सोनी को सिवान की कमान मिली है, जबकि भोजपुर के एसपी मिस्टर राज को रोहतास का नया SP बनाया गया है. इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी नई जगह तैनाती की गई है.
Bihar IPS Transfer List: बिहार में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. कई जिलों के SP और SSP बदले गए हैं. 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. इस तबादले में नालंदा के एसपी भरत सोनी को सिवान का नया एसपी बनाया गया है. वहीं भोजपुर के एसपी राज को रोहतास की जिम्मेदारी दी गई है. प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कई अन्य IPS अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई है.
भरत सोनी अब सिवान के नए SP
नालंदा के एसपी भरत सोनी का तबादला कर उन्हें सिवान का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. सिवान में इससे पहले एसपी के पद पर तैनात पूरन कुमार झा को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में भेजा गया है.
भरत सोनी की नई तैनाती ऐसे समय हुई है, जब सिवान में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका अहम बनी हुई है. इससे पहले वहां के DM विवेक रंजन मैत्रेय को हटाया गया. अब एसपी पूरन कुमार झा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. अब जिले की कमान भरत सोनी के हाथों में होगी.
‘एसपी राज’ को रोहतास की जिम्मेदारी
भोजपुर के एसपी मिस्टर राज का भी तबादला किया गया है. उन्हें अब रोहतास का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं रोहतास के एसपी रौशन कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक सारण की जिम्मेदारी दी गई है.
भोजपुर में मिस्टर राज की जगह अवधेश दीक्षित को नया एसपी बनाया गया है. अवधेश दीक्षित इससे पहले बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1) के पद पर तैनात थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कई वरिष्ठ अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
तबादले की सूची में कई वरिष्ठ IPS अधिकारी भी शामिल हैं. मृत्युंजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से पुलिस उप महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया है.
वहीं अजय कुमार पांडे को मध निषेध एवं ANTF से पुलिस उप महानिरीक्षक, वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है.
सारण के SSP रहे विनीत कुमार को पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार की जिम्मेदारी मिली है.
2010 बैच के IPS अधिकारी
- अनिल कुमार- पहले DIG, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार के पद पर तैनात थे. अब उन्हें DIG, मध निषेध एवं NNTF बनाया गया है.
- मृत्युंजय कुमार चौधरी- पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance and Investigation Bureau) में DIG थे. अब उन्हें DIG, नागरिक सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
2012 बैच के IPS अधिकारी
- राजीव रंजन-2- पहले DIG, मानवाधिकार के पद पर तैनात थे. अब उन्हें DIG, विशेष निगरानी इकाई (Special Surveillance Unit) बनाया गया है.
- अजय कुमार पांडेय- पहले DIG, मध निषेध एवं NNTF के पद पर तैनात थे. अब उन्हें DIG, वित्त एवं तकनीकी सेवाएं बनाया गया है.
- अमीर जावेद- पहले DIG, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर तैनात थे. अब उन्हें DIG, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance and Investigation Bureau) बनाया गया है.
- मिथिलेश कुमार- पहले EOU में SP के पद पर तैनात थे. अब उन्हें कमांडेंट, BSAP-9, जमालपुर की जिम्मेदारी दी गई है.
- सुशील कुमार- पहले DIG, विधिक मामले एवं नियम के पद पर तैनात थे. अब उन्हें DIG, मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
कई जिलों में बदली पुलिस की कमान
इस फेरबदल के बाद बिहार के कई जिलों में पुलिस की कमान बदल गई है. खास तौर पर सिवान, रोहतास, भोजपुर और सारण में नई तैनाती की गई है. माना जा रहा है कि इन बदलावों के जरिए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिनंदन पांडेय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









