पटना यूनिवर्सिटी में MJMC फेयरवेल, कैंपस की यादों के साथ न्यूज़रूम के सपनों की ओर बढ़े विद्यार्थी
मुख्य अतिथि
पटना विश्वविद्यालय के MJMC छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों ने भावी पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल्यों और समाज सेवा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया.
Patna University MJMC : पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम (MJMC) के 2024-26 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह मंगलवार को विभाग में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बदलते मीडिया परिदृश्य में जिम्मेदारी के साथ काम करने का संदेश दिया.
पत्रकारिता की पढ़ाई जीवन को देखने की नई दृष्टि देती है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाठ्यक्रम के निदेशक सह स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कहा कि पत्रकारिता का पाठ्यक्रम अन्य पाठ्यक्रमों से अलग और विशेष है. इसकी पढ़ाई के बाद जीवन के हर आयाम को देखने और समझने की एक नई दृष्टि विद्यार्थियों के अंदर विकसित होती है.
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और अनुभव का सकारात्मक इस्तेमाल करने तथा पत्रकारिता के मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता देने की सलाह दी.
व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आती है उत्कृष्टता
पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासन, समय पर पाठ्यक्रम पूरा होने और व्यावहारिक प्रशिक्षण जैसे विभिन्न आयामों के संगम से यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों में उत्कृष्टता आती है.
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल किताबी ज्ञान तक सीमित विषय नहीं है. विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने और समाज के विभिन्न वर्गों को समझने की क्षमता विकसित करनी चाहिए.
पत्रकारिता से समाज की सेवा भी संभव
मीडिया शिक्षक डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि विभाग से पढ़ाई पूरी कर निकलने वाले विद्यार्थियों ने यह साबित किया है कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सेवा भी की जा सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों को समझते हुए अपने पेशे में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं.
शिक्षक प्रशांत रंजन ने कहा कि देश के कई शीर्ष मीडिया संस्थानों में विभाग से पढ़ाई कर चुके विद्यार्थी महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं. यह विभाग के साथ-साथ पूरे पटना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है.
रचना सिंह ने कहा कि पत्रकारिता पाठ्यक्रम में नामांकन लेने वाले विद्यार्थी के अंदर यदि इस क्षेत्र में काम करने की रुचि है, तो धीरे-धीरे परिस्थितियां भी उसके अनुकूल होती जाती हैं.
रोहन बने मिस्टर MJMC, प्राची को मिला मिस MJMC का खिताब
विदाई समारोह में रोहन प्रियदर्शी को मिस्टर MJMC और प्राची शर्मा को मिस MJMC के खिताब से नवाजा गया. सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए गीत-संगीत, केक कटिंग और प्रतीक चिन्ह प्रदान करने समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये.
समारोह के दौरान सीनियर विद्यार्थियों की विदाई के समय माहौल भावुक हो गया. विद्यार्थियों ने विभाग में बिताये अपने अनुभवों और यादों को साझा किया.
कार्यक्रम में हिंदी विभाग के डॉ. उत्तम कुमार नोनिया, डॉ. संजू कुमारी समेत MJMC के जूनियर और सीनियर बैच के विद्यार्थी मौजूद रहे. मौके पर विभाग के शिक्षक प्रशांत रंजन सर, डॉ गौतम कुमार और शिक्षिका रचना सिंह भी मौजूद रहे. कई छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे. विभाग के छात्र युवराज रतन और विवेक सिंह भी समारोह में शामिल हुए. दोनों वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं.
Also Read : पटना का जे.पी. गंगा पथ बना युवाओं का फेवरेट स्पॉट, गंगा किनारे खूबसूरती और सुकून का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









