BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

BPSC ऑफिस की तस्वीर

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 यानी चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन 1 सितंबर से शुरू होंगे.

विज्ञापन

BPSC TRE-4 Vacancy: BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग के तहत कुल 32,388 पदों पर विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी. सबसे पहले प्रभात खबर ने यह जानकारी दी थी कि आज शाम तक नोटिफिकेशन आ सकता है. खबर पर मुहर लग गई है.

नोटिफिकेशन जारी होने से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे थे. वैकेंसी जारी होने में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी भी थी.

32,388 पदों पर होगी भर्ती

BPSC की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

1 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

TRE-4 के लिए आवेदन प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी. अभ्यर्थी तय तारीख के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
  • शुल्क भुगतान शुरू: 1 सितंबर 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने के बाद आयोग की ओर से जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर ही फॉर्म भरें.

Image

शिक्षा मंत्री ने पहले ही दिया था संकेत

TRE-4 के नोटिफिकेशन में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लगातार सवाल उठ रहे थे. इसी बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा था कि नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है.

उन्होंने अभ्यर्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की थी. मंत्री ने यह भी कहा था कि भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और BPSC की प्रक्रिया भी चल रही है. अब आखिरकार नोटिफिकेशन जारी हो गया है.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद आया नोटिफिकेशन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की थी. मंत्री ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया.

उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान बिहार की शिक्षा व्यवस्था और विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई. इसके बाद BPSC की ओर से TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया.

अब आंदोलन नहीं, पढ़ाई पर फोकस की अपील

TRE-4 में देरी को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन पर शिक्षा मंत्री ने उनसे पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की थी. मंत्री ने कहा था कि सभी तैयारियां पूरी हैं और अभ्यर्थियों का उज्ज्वल भविष्य उनका इंतजार कर रहा है. अब नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. 32,388 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए 1 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे.

Also Read: बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमावली पर चिराग पासवान का CM सम्राट को पत्र, डोमिसाइल और उम्र सीमा समेत की ये 6 मांगें



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन