बिहार में दनादन चल रही तबादला एक्सप्रेस, अब 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, EOU, STF, CID समेत इन विभागों में बदली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Police Transfer News: बिहार पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. गृह विभाग ने 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. EOU, STF, CID, मद्यनिषेध और विशेष निगरानी इकाई समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

विज्ञापन

Bihar Police Transfer News: बिहार में पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने बिहार पुलिस सेवा के 11 पदाधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है. इस संबंध में 18 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी की गई.

तबादले के बाद सभी अधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित नए पद और स्थान पर अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया गया है. इस फेरबदल में विशेष शाखा, मद्यनिषेध, CID, EOU और विशेष निगरानी इकाई समेत कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं.

विशेष शाखा में मो. शिब्ली नोमानी को नई जिम्मेदारी

विशेष शाखा, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात मो. शिब्ली नोमानी को अब इसी शाखा में पुलिस अधीक्षक (बी) बनाया गया है. वह फिलहाल स्टाफ ऑफिसर कोटि के उच्चतर प्रभार में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

वहीं खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर मुकुल कुमार रंजन को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें पुलिस अधीक्षक, विधि-व्यवस्था, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.

मद्यनिषेध विभाग में भी बदलाव

विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना के अपर पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार यादव का भी तबादला किया गया है. उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह पदस्थापन मद्यनिषेध और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों की निगरानी के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

CID में चन्द्र भूषण की तैनाती

विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपाधीक्षक चन्द्र भूषण को भी नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विशेष अपराध, अपराध अनुसंधान विभाग (CID), पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इसी तरह सुधीर कुमार को वरीय पुलिस उपाधीक्षक, विधि-व्यवस्था शाखा, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की जिम्मेदारी दी गई है.

विशेष निगरानी इकाई में EOU से पहुंचे दो अधिकारी

तबादला सूची में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है.

EOU में तैनात पुलिस उपाधीक्षक जाकिर हुसैन और राजन प्रसाद सिंह को स्थानांतरित कर विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इसके अलावा रेल कटिहार के पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार अकेला का भी तबादला किया गया है. उन्हें विशेष निगरानी इकाई, पटना में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है.

STF से EOU पहुंचे संजीव कुमार

विशेष कार्य बल (STF), बिहार, पटना में तैनात पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार को भी नई जिम्मेदारी मिली है. उनका तबादला आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार, पटना में किया गया है. अब वह EOU में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना पर सरकार के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर हैं. आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. अधिसूचना की प्रतिलिपि बिहार राजपत्र के अगले अंक में प्रकाशन के लिए ई-गजट कोषांग को भी भेज दी गई है.

Also Read: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन