UPSSSC Lower PCS परीक्षा की Admit Card जारी, 23 अगस्त को परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करते स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो
UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने Lower PCS Main Examination का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स कमीशन की वेबसाइट से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. यहां जानें परीक्षा की तारीख, 2,587 पदों की वेकैंसी, फीस, एडमिट कार्ड डाएनलोड प्रोसेस और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी जानकारी.
UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट सर्विसेज यानी Lower PCS Main Examination 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
UPSSSC Lower PCS Exam Date 2026: जानिए कब होगी परीक्षा
UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2026 को Lower PCS Main Examination 2026 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है. बताया गया है कि परिक्षा 23 अगस्त 2026 को होने वाली है. बता दें कि इस परीक्षा के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 29 मई 2026 को शुरू हुआ था, जो 25 जून 2026 तक जारी था. एग्जाम सिटी डिटेल्स 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया था. रिजल्ट को लेकर कमीशन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 Official Notification Check Here
UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,587 पदों पर नियुक्ति की जानी है. ये पद उत्तर प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं. नीचे टेबल में किस विभाग के लिए कितनी वैकेंसी है, इसका पूरा डिटेल दिया गया है.
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| मंडी सुपरवाइजर | 46 |
| अमीन/ऑक्शनियर | 323 |
| असिस्टेंट मैनेजर (नॉन-टेक्निकल) | 134 |
| क्लर्क कम टाइपिस्ट/कैशियर कम क्लर्क/अकाउंट्स क्लर्क | 229 |
| असिस्टेंट चकबंदी ऑफिसर | 168 |
| ऑडिटर | 419 |
| सेंटर इन-चार्ज | 92 |
| एग्जीक्यूटिव ऑफिसर | 238 |
| असिस्टेंट ट्रेजरी अकाउंटेंट | 548 |
| असिस्टेंट मैनेजर (नॉन-टेक्निकल), स्पेशल सेलेक्शन | 03 |
| डिस्ट्रिक्ट असिस्टेंट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर | 85 |
UPSSSC Lower PCS Application Fee: कितनी है फीस?
इस भर्ती के लिए Gen, OBC, EWS, SC, ST और PH कैंडिडेट्स के लिए एडमिशन फीस 25 रुपए है. Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS जैसे माध्यमों से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है.
UPSSSC Lower PCS Age Limit 2026: कितनी होनी चाहिए एज लिमिट?
इस भर्ती में कैंडिडेट की सेंटर सुपरीटेंडेंट पद के लिए उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि अन्य पदों के लिए उम्र कम से कम 21 वर्ष और मैक्सिमम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए. कुछ रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: 1957 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका छूट न जाए, आज के बाद No एंट्री
UPSSSC Lower PCS Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
UPSSSC Lower PCS Main Examination के लिए कैंडिडेट्स के पास PET-2025 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है. मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग PET-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की गई है. इसके अलावा संबंधित पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: UPSSSC Auditor और Assistant Accountant का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
How to Download UPSSSC Lower PCS Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board/Examination सेक्शन में जाएं.
- यहां UPSSSC Lower PCS Main Examination 2026 से संबंधित Admit Card लिंक खोजें.
- संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/PET रजिस्ट्रेशन नंबर, Date of Birth और अन्य जानकारी दर्ज करें.
- Submit करने के बाद आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तारीख, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी ध्यान से जांचें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
UPSSSC Lower PCS Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?
- PET-2025 सकोर
- रीटेन एग्जाम
- स्किल टेस्ट
- डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
ये भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: Junior Engineer - JE के 134 पदों पर निकली भर्ती, 17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








