1957 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका छूट न जाए, आज के बाद No एंट्री

Updated:
विज्ञापन
युवा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

युवा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC के ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है. यूपी में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है. अप्लाई करने से पहले डिटेल में जानकारी हासिल करें.

विज्ञापन

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कुछ समय पहले ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1,957 पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट 3 अगस्त 2026 है.

पहले यह भर्ती 1937 पदों के लिए निकाली गई थी. हालांकि, बाद में यूपी जल निगम में सहायक लेखाकार के 20 पद शामिल किए गए. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो यहां पूरी डिटेल देखें.

UPSSSC Recruitment 2026: फीस जमा करने की लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट 3 अगस्त है. फॉर्म में संशोधन करने की लास्ट डेट 10 अगस्त 2026 है. परीक्षा की डेट की सूचना बाद में जारी की जाएगी.

UPSSSC Recruitment 2026: किन पदों पर भर्ती निकली है?

  • ऑडिटर (Auditor)
  • असिस्टेंट अकाउंटेंट (Assistant Accountant)

UPSSSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क 25 रुपये देने होंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जाएगा.

UPSSSC Recruitment 2026: आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल होनी चाहिए. आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के अनुसार लागू होगी.

image.png
UPSSSC नोटिस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Recruitment 2026: सैलरी और चयन प्रक्रिया

वेतन (Pay Scale): 29,900 - 92,300 (लेवल-5) ग्रेड पे: 2,800 (पुराने वेतनमान 5,200 -20,200 के अनुरूप)

  • शुरुआती बेसिक पे: 29,900 प्रति महीने
  • अनुमानित ग्रॉस सैलरी: 40,000-46,000 प्रति महीने (पोस्टिंग के अनुसार)
  • अनुमानित इन-हैंड सैलरी: 36,000-42,000 प्रति महीने

UPSSSC Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • UP PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Written Exam)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)

UPSSSC Auditor/Assistant Accountant Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई

  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • UPSSSC Auditor & Assistant Accountant Recruitment 2026 या Online Application लिंक पर क्लिक करें.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन करके आवेदन पत्र में सभी जरूरी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स भेजें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- काॅमर्स स्ट्रीम से हैं, ताे जाने यह 3 बेस्ट करियर ऑप्शन


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola