यूपी के इंटर कॉलेजों में टीचर के पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

UP PGT Teacher Representational Image (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPESSC PGT Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 11वीं और 12वीं के शिक्षकों (पीजीटी) के 2607 पदों पर नई भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म 18 सितंबर से शुरू हो चुके हैं. यहां जानें इस भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी और अप्लाई करने का आसान तरीका.

विज्ञापन

UP PGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के इंटर कॉलेजों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पीजीटी टीचर यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक, के 2607 पदों पर भर्ती निकाली है.

विज्ञापन

 यह भर्ती 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (Lecturer) के लिए है. इस भर्ती (विज्ञापन संख्या 06/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर से शुरू हो चुके हैं. संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएशन) पूरी कर चुके अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

नोट कर लें जरूरी तारीखें

कार्यक्रम / इवेंटमहत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू18 सितंबर 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट17 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार (करेक्शन विंडो)21 अक्टूबर 2026 तक
लिखित परीक्षा की तारीख15 और 16 दिसंबर 2026

कौन कर सकता है अप्लाई?

पीजीटी पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस प्रकार हैं.

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएशन) होना जरूरी है.
  • उम्र सीमा: अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र सीमा 62 वर्ष रखी गई है.
  • उम्र की गिनती 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में PA और सीनियर PA के पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स ऐसे करें अप्लाई

UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026: आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 1500 रूपये रखी गई है. एससी और एसटी वर्ग के लिए यह फीस 750 रूपये तय की गई है. वहीं दिव्यांग (PH) वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल 500 रूपये फीस देनी होगी.

बाकि विशेष जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.

UPESSC PGT Teacher Bharti 2026 Official Notification

UPESSC PGT Teacher Bharti 2026: ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए 'UP PGT Teacher Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UPESSC PGT Teacher Bharti 2026 Apply Online

UPESSC PGT Teacher Bharti 2026: ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का अंतिम चयन तीन चरणों में होगा. पहले चरण में 15 और 16 दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा. अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते इतनी सरकारी नौकरी, रेलवे से हाईकोर्ट तक कई भर्तियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola