MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

MP Police कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

MP Police Constable Bharti 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से शुरू होंगे. 10वीं पास युवा 6 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

MP Police Constable Recruitment 2026: वर्दी पहनकर पुलिस विभाग में सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

विज्ञापन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं.

6 अक्टूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म, 19 नवंबर को होगी परीक्षा

बोर्ड ने भर्ती का पूरा शेड्यूल साफ कर दिया है. उम्मीदवार इन जरूरी तारीखों को नोट कर लें.

कार्यक्रम / इवेंटमहत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू22 सितंबर 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख06 अक्टूबर 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट06 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो)11 अक्टूबर 2026 तक
लिखित परीक्षा की तिथि19 नवंबर 2026 से

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस प्रकार तय की गई है.

  • शैक्षणिक योग्यता: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है.
  • एसटी वर्ग को छूट: अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है.
  • आयु सीमा: 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल होनी चाहिए.
  • आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 22 सितंबर को एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड

500 रुपये तक होगी आवेदन फीस

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखा गया है. एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये है.

वहीं विभागीय भर्ती के लिए अलग फीस निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें. ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है.

MP Police Constable Recruitment 2026 Official Notification

चार चरणों में चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का अंतिम चयन चार चरणों के आधार पर होगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट पूरा कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते इतनी सरकारी नौकरी, रेलवे से हाईकोर्ट तक कई भर्तियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola