Weekly Top Jobs: इस हफ्ते इतनी सरकारी नौकरी, रेलवे से हाईकोर्ट तक कई भर्तियां
जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Weekly Top Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई काम की भर्तियां सामने आई हैं. इनमें रेलवे की पैरामेडिकल भर्ती, यूपी में 1308 वेटेरिनरी फार्मासिस्ट पद, दिल्ली हाईकोर्ट में PA-SPA की भर्ती और यूपी में जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं. इसके अलावा दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली भी शुरू होने वाली है.
Weekly Top Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर हफ्ते कई नई भर्तियां सामने आती हैं. इनमें कुछ भर्तियां ज्यादा पदों की वजह से खास होती हैं. तो कुछ में अच्छी सैलरी, कम फीस या खास योग्यता वालों के लिए मौका मिलता है.
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रभात खबर के स्पेशल सेगमेंट Weekly Top Jobs में हम इस हफ्ते की 5 ऐसी भर्तियां लेकर आए हैं, जो नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खास हैं. इस बार लिस्ट में रेलवे, UPSSSC, दिल्ली हाईकोर्ट और भारतीय सेना की भर्तियां शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की Top 5 Jobs के बारे में.
Job 1: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पद
रेलवे में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती निकली है. कुल 590 पदों के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं. योग्य उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं.
इन पदों पर 7वें वेतन आयोग के तहत 44 हजार रुपये से ज्यादा की शुरुआती बेसिक सैलरी मिल सकती है.
Job 2: UP में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के 1308 पद
UPSSSC ने वेटेरिनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है. इस भर्ती में 1308 पद हैं. इसके लिए PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड जरूरी है. साथ ही 12वीं में बायोलॉजी और संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए.
आवेदन की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2026 है और फीस सिर्फ 25 रुपये है.
पूरी खबर → UP में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू, PET 2025 वाले ऐसे करें अप्लाई
Job 3: यूपी में जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर की भर्ती
UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर एग्रीकल्चर के 134 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए PET 2025 स्कोर कार्ड और 3 साल का एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग डिप्लोमा जरूरी है.
इस पद पर पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये शुरुआती बेसिक पे है. भत्ते जोड़ने पर ग्रॉस सैलरी 45 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है. आवेदन की लास्ट डेट 7 अक्टूबर है.
पूरी खबर → यूपी में कृषि निदेशालय में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 45000 से ज्यादा
Job 4: दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पद
दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती निकाली है. किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इसके साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टाइपिंग की स्पीड भी जरूरी है. आवेदन 5 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है.
पूरी खबर → दिल्ली हाईकोर्ट में PA और सीनियर PA के पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स ऐसे करें अप्लाई
Job 5: दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली
बिहार और झारखंड के शॉर्टलिस्ट अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए दानापुर में भर्ती रैली 22 सितंबर से शुरू होगी. रैली 6 अक्टूबर तक चलेगी. पहले चरण में 22 से 25 सितंबर तक पटना समेत 7 जिलों के अग्निवीर जीडी उम्मीदवारों का फिजिकल होगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ पहुंचना होगा.
तो ये थीं इस हफ्ते की 5 टॉप सरकारी नौकरियां. अगर इनमें से किसी भर्ती में आप आवेदन करना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई पूरी खबर जरूर पढ़ें. वहां आपको योग्यता, फीस, लास्ट डेट और अप्लाई करने का तरीका डिटेल में मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें: बैंक में 13,706 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए