UP में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन शुरू, PET 2025 वाले ऐसे करें अप्लाई
जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)
UPSSSC Veterinary Pharmacist Online Form 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटेरिनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 1308 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में मेडिकल और पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वेटेरिनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 18-Exam/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 14 सितंबर से शुरू कर दी है.
इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य में कुल 1308 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स 5 अक्टूबर 2026 तक आयोग के ऑफिशियल पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. फॉर्म में किसी भी तरह के सुधार के लिए 12 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स के पास यह क्वालिफिकेशन होना अनिवार्य है.
- उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना जरूरी है.
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से बायोलॉजी (Biology) विषय के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए.
- वेटेरिनरी फार्मेसी में संबंधित डिप्लोमा होना आवश्यक है.
- अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.
आवेदन फीस और आयु सीमा
इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन फीस सभी वर्गों (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग) के लिए केवल 25 रुपये रखा गया है. फीस का पेमेंट ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से किया जा सकता है.
आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.
UPSSSC Veterinary Pharmacist Mains Exam Official Notification
कैटेगरी वाइज सीटें
| कैटेगरी (Category) | कुल पद (Vacancies) |
| अनारक्षित (General) | 576 |
| ओबीसी (OBC) | 359 |
| एससी (SC) | 237 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 130 |
| एसटी (ST) | 06 |
| कुल पद (Total) | 1,308 |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं.
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Live Advertisements' सेक्शन में जाएं और वेटेरिनरी फार्मासिस्ट अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
- अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या ओटीपी की मदद से लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, अपनी जरूरी एजुकेशनल डिटेल्स और डिप्लोमा की जानकारी दर्ज करें.
- अपनी लेटेस्ट फोटो और सिग्नेचर चेक करें और फॉर्म का प्रीव्यू देखें.
- अंत में एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा कर फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें.
- फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UPSSSC Veterinary Pharmacist Form 2026 Apply Online
ये भी पढ़ें: IGNOU ने शुरू किया 1 साल का स्पेशल MA प्रोग्राम, फीस सिर्फ 8 हजार, जानें कौन ले सकता है एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए