बंगाल उपचुनाव : टीएमसी सांसद ने ज्ञानेश कुमार को लिखी चिट्ठी, कहा- ‘पात्र’ मतदाताओं का वोट सुनिश्चित करें

Updated:
विज्ञापन

TMC सांसद समीरुल इस्लाम और आयोग को लिखी गयी चिट्ठी का पहला पन्ना.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले, तृणमूल कांग्रेस के सांसद समीरुल इस्लाम ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि सभी पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद ने सोमवार को चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है. सांसद ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से कहा है कि बंगाल में हो रहे उपचुनाव में योग्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए.

विज्ञापन

टीएमसी सांसद ने ज्ञानेश कुमार को लिखी चिट्ठी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को संबोधित चिट्ठी में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य समीरुल इस्लाम ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से जिन ‘पात्र’ मतदाताओं के नाम हटा दिये गये थे, उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल किये जायें, ताकि वे अपने वोट डाल सकें.

वोटरों के नाम बहाल करने की आयोग से अपील

इस्लाम ने कहा है कि निर्वाचन आयोग को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए कि वे उन मतदाताओं के मामलों पर तुरंत ध्यान दें, जिनके नाम हटा दिये गये थे और जिनके नाम बहाल करने की अपील लंबित है.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट

समीरुल इस्लाम ने ‘एक्स’ पर लिखा पोस्ट

इस्लाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा- पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के मद्देनजर, मैंने निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि हर पात्र नागरिक को वोट देने का मौका मिलना चाहिए. हमें याद रखना चाहिए कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत नाम हटाये जाने के कारण लाखों लोग वोट नहीं डाल सकेंगे.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026: शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में भाजपा को चुनौती देंगी टीएमसी की संचिता प्रधान

‘हजारों वोटर को अपील पर सुनवाई का इंतजार’

उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों मतदाता अब भी अपनी अपील पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं. इस्लाम ने कहा- जब तक इन दावों पर कोई फैसला नहीं हो जाता, चुनाव कराने से उनके लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल उठते हैं. निर्वाचन आयोग को मतदान से पहले लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर विचार करना चाहिए, ताकि हर वैध मतदाता, जिसका दावा सही पाया जाये, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा ले सके.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने नंदीग्राम, रेजीनगर सीटों पर उतारे उम्मीदवार

लोकतंत्र की सार्थकता की भी दिलायी याद

तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने कहा- लोकतंत्र तभी सार्थक होता है, जब हर पात्र नागरिक (मतदाता) की आवाज सुनी जाये. पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होना है. दोनों सीटों पर 9 अक्टूबर को मतगणना होगी.

ये भी पढ़ें: कौन हैं संचिता प्रधान दे? ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से बनाया टीएमसी का उम्मीदवार

टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस ने घोषित किये उम्मीदवार

दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट, लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को अपना उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव 2026: तृणमूल कांग्रेस ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की, किसे मिला टिकट?

नंदीग्राम में चुनाव लड़ेंगे ये उम्मीदवार

पार्टी का नामउम्मीदवार
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट)संचिता प्रधान (दे)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीशांति गोपाल गिरि
कांग्रेसमिलन प्रधान
टीएमसी (रीतब्रत गुट)मोहम्मद एहतेशामुल हक

रेजीनगर से कौन-कौन लड़ रहे चुनाव, यहां देखें लिस्ट

पार्टी का नामउम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टीअभी घोषित नहीं
तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट)रबीउल आलम चौधरी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टीएडवोकेट सईद
कांग्रेसअब्दुल्लाहिल कैफी
आम जनता उन्नयन पार्टीगुलाम नबी
टीएमसी (रीतब्रत गुट)सफीउद्दीन शेख

बंगाल विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना जारी9 सितंबर 2026
नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच17 सितंबर 2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख19 सितंबर 2026
मतदान की तारीख6 अक्टूबर 2026
मतगणना की तारीख9 अक्टूबर 2026
चुनाव कार्यक्रम का समापन11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola