बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने नंदीग्राम, रेजीनगर सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल उपचुनाव 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर विवाद के बीच, रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. यह ममता बनर्जी के गुट के साथ उनकी चुनावी लड़ाई को और तेज कर सकता है. जानें बागी गुट ने कहां से किसको दिया टिकट.

विज्ञापन

West Bengal By Elections: पार्टी के नाम, संगठन पर नियंत्रण और चुनाव चिह्न को लेकर जारी विवाद के बीच सोमवार को रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के साथ उनकी चुनावी लड़ाई और तेज हो गयी है.

विज्ञापन

नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे एहतेशामुल हक

मोहम्मद एहतेशामुल हक पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से बागी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. सफीउद्दीन शेख को मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार और पार्टी में विभाजन के बाद प्रतिद्वंद्वी गुट के लिए यह पहला बड़ा चुनावी इम्तिहान है.

नंदीग्राम से ममता बनर्जी को समर्थन का रीतब्रत ने दिया था ऑफर

रीतब्रत बनर्जी गुट ने पहले कहा था कि अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ती हैं, तो वह वहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा. ममता बनर्जी के चुनाव मैदान में नहीं उतरने के बाद अब इस खेमे ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है, जिससे तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के बीच सीधे मुकाबले की स्थिति बन गयी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव 2026: तृणमूल कांग्रेस ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की, किसे मिला टिकट?

ममता बनर्जी ने संचिता प्रधान को नंदीग्राम से दिया टिकट

ममता के नेतृत्व वाले गुट ने रविवार को नंदीग्राम से संचिता प्रधान दे (Sanchita Pradhan Dey) को और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रबीउल आलम चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था.

ये भी पढ़ें: कौन हैं संचिता प्रधान दे? ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से बनाया टीएमसी का उम्मीदवार

तृणमूल के दो गुटों की लड़ाई, फायदा उठाने की कोशिश में भाजपा

प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के नामांकन से उपचुनाव एक असामान्य मुकाबले में बदल गया है, जिसमें दोनों गुट खुद को तृणमूल कांग्रेस के वास्तविक राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करने की कोशिश करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी दल में हुई फूट का लाभ उठाने की कोशिश में है. हालांकि, सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने अब तक इन दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola