बंगाल उपचुनाव 2026: तृणमूल कांग्रेस ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की, किसे मिला टिकट?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद की रेजीनगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. इस बार रबीउल आलम चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है. डिटेल रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Rejinagar By Election 2026 TMC Candidate: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इस बार रबीउल आलम चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रविवार की रात इसकी घोषणा की.

विज्ञापन

हुमायूं कबीर ने खाली की थी रेजीनगर सीट

बंगाल चुनाव 2026 से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) का गठन करने वाले हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा सीट खाली की थी. चुनाव में उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर और नोदा (Naoda) दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी. इसलिए इस सीट पर उपचुनाव कराने की नौबत आयी.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026: शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में भाजपा को चुनौती देंगी टीएमसी की संचिता प्रधान

रेजीनगर सीट पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को काउंटिंग

रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. 9 अक्टूबर को मतगणना करायी जायेगी. चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है. रेजीनगर सीट पर हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी (Golam Nabi) चुनाव लड़ रहे हैं. गुलाम ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है. उन्होंने 2 सेट में नामांकन दाखिल किया है. बंगाल विधानसभा की 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सिर्फ गुलाम ने ही अपना परचा दाखिल किया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव 2026: नंदीग्राम से शांति गोपाल गिरि और रेजीनगर से एडवोकेट सईद लेफ्ट के उम्मीदवार

लेफ्ट ने एडवोकेट सईद और कांग्रेस ने अब्दुल्लाहिल कैफी को उतारा

वामदलों ने रेजीनगर विधानसभा सीट से एडवोकेट सईद को अपना उम्मीदवार बनाया है. एडवोकेट सईद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता हैं और लेफ्ट फ्रंट के संयुक्त उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस ने अब्दुल्लाहिल कैफी को अपना टिकट दिया है.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट

भाजपा ने अब तक घोषित नहीं किया प्रत्याशी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. भाजपा को छोड़ बंगाल की सभी प्रमुख पार्टियों ने मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

बेलडांगा में भरत झवर से हार गये थे रबीउल

रबीउल आलम ने आम चुनाव में बेलडांगा से किस्मत आजमायी थी. भाजपा के भारत कुमार झवर ने उन्हें पराजित किया था. आम चुनाव में झवर को 72,872 वोट मिले थे जबकि आलम के पक्ष में 59,664 मतदाताओं ने मतदान किया था.

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम

चुनाव कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना जारी9 सितंबर 2026
नामांकन दाखिले की आखिरी तारीख16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच17 सितंबर 2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख19 सितंबर 2026
मतदान की तारीख6 अक्टूबर 2026
मतगणना की तारीख9 अक्टूबर 2026
चुनाव कार्यक्रम का समापन11 अक्टूबर 2026
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola