बंगाल विधानसभा उपचुनाव : नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट, 9 को आयेगा रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

चुनाव का शेड्यूल, शुभेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Bypolls 2026: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल जारी. 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को नतीजे आयेंगे. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal By Election 2026: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे. 9 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम आ जायेगी. चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने सोमवार को यह जानकारी दी. आयोग ने जो चुनाव कार्यक्रम जारी किये हैं, उसमें कहा गया है कि 28 फरवरी 2026 को जारी मतदाता सूची के आधार पर ही वोटिंग करायी जायेगी.

विज्ञापन

9 सितंबर को जारी होगी अधिसूचना

इलेक्शन कमीशन की ओर से बताया गया है कि चुनाव की अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी की जायेगी. 16 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर रखी गयी है. 6 अक्टूबर 2026 को दोनों सीटों पर वोटिंग होगी. 9 अक्टूबर को मतगणना करायी जायेगी. 11 अक्टूबर (रविवार) को उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी.

शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई नंदीग्राम सीट

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बंगाल चुनाव 2026 में पूर्व मेदिनीनगर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट से जीते थे. वह कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भी निर्वाचित हुए थे. बाद में मुख्यमंत्री ने नंदीग्राम विधानसभा सीट छोड़ दी थी. इसलिए यहां उपचुनाव कराये जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, वोटरों से किया ये खास वादा

हुमायूं कबीर ने छोड़ी थी रेजीनगर सीट

इसी तरह मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के नेता हुमायूं कबीर चुनाव जीते थे. उन्होंने नोदा विधानसभा सीट से भी चुनाव जीता था. बाद में उन्होंने नोदा विधानसभा के जनप्रतिनिधि के रूप में शपथ ली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola