IGNOU ने शुरू किया 1 साल का स्पेशल MA प्रोग्राम, फीस सिर्फ 8 हजार, जानें कौन ले सकता है एडमिशन
IGNOU Student Representational Image (AI Generated)
IGNOU 1-Year MA Admission 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए 1 साल का नया मास्टर डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है. स्कूल ऑफ एक्सटेंशन एंड डेवलपमेंट स्टडीज के तहत शुरू हुए 'एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज' (MADVSOY) कोर्स की कुल फीस मात्र 8,000 रुपये रखी गई है. 4 साल वाले ग्रेजुएट्स समर्थ पोर्टल के जरिए सीधे ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं.
IGNOU New Course Admission 2026: हायर एजुकेशन में नया प्रयोग करते हुए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने एक बड़ा कदम उठाया है. इग्नू के स्कूल ऑफ एक्सटेंशन एंड डेवलपमेंट स्टडीज ने जुलाई 2026 सेशन के लिए 1 साल का नया एमए प्रोग्राम (MADVSOY - One-Year MA in Development Studies) लॉन्च किया है.
यह स्पेशल प्रोग्राम खासतौर पर 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा करने वाले छात्रों के लिए तैयार किया गया है. अगर आप डेवलपमेंट सेक्टर, एनजीओ, सीएसआर या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. इस 1 साल के पूरे मास्टर डिग्री प्रोग्राम की फीस सिर्फ 8000 रुपये रखी गई है. योग्य छात्र IGNOU के समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर सीधे अपना एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं.
IGNOU के इस कोर्स में कौन ले सकता है एडमिशन?
IGNOU का यह 1 साल का एमए प्रोग्राम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के 4-वर्षीय अंडरग्रेजुएट फ्रेमवर्क के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसमें एडमिशन लेने के लिए यह छात्र योग्य हैं.
- FYUP ग्रेजुएट्स: किसी भी स्ट्रीम से 4 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) पास करने वाले छात्र.
- इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स: किसी भी ब्रांच से 4 साल की BTech या BE डिग्री पूरी करने वाले युवा.
- एग्रीकल्चर व अलाइड ग्रेजुएट्स: 4 साल या 5 साल का प्रोफेशनल एग्रीकल्चर या इससे जुड़ा अंडरग्रेजुएट कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स.
ये भी पढ़ें: एसएससी सीएचएसएल 2026: बंपर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन, जानिए पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
कोर्स का स्ट्रक्चर और कुल क्रेडिट्स
यह 1 साल का मास्टर डिग्री प्रोग्राम कुल 40 क्रेडिट्स का है, जिसे दो सेमेस्टर में बांटा गया है.
- सेमेस्टर 1 (20 क्रेडिट्स): इसमें तीन कंपल्सरी सब्जेक्ट्स (डेवलपमेंट थ्योरीज, डायनामिक्स ऑफ डेवलपमेंट और डेवलपमेंट की चुनौतियां) पढ़ाए जाएंगे.
- सेमेस्टर 2 (20 क्रेडिट्स): इसमें रिसर्च मैथेडोलॉजी कंपल्सरी रहेगा, जबकि जेंडर, अर्बन डेवलपमेंट, सीएसआर (CSR), लोकल सेल्फ गवर्नेंस और प्रोजेक्ट वर्क जैसे कई विषयों में से छात्रों को 2 इलेक्टिव पेपर्स चुनने का मौका मिलेगा.
आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर इस नए कोर्स का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
MADVSOY - One-Year MA in Development Studies Official Notification
ऑनलाइन एडमिशन कैसे लें?
एडमिशन लेने के इच्छुक कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
- सबसे पहले इग्नू के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'New Registration' लिंक पर क्लिक करके अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं.
- लॉगिन करने के बाद प्रोग्राम सिलेक्शन में 'One-Year MA in Development Studies (MADVSOY)' को चुनें.
- अपनी एजुकेशनल डिटेल्स और जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
- 8,000 रुपये का प्रोग्राम फीस ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) से पे करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: IIT JAM 2027: आईआईटी में MSc एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और परीक्षा की तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए