इंटर में नामांकन लेने का आखिरी मौका, खाली सीटों पर ऐसे पाएं एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

बिहार इंटर स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 11वीं कक्षा (सत्र 2026-28) में एडमिशन के लिए स्पॉट नामांकन की तारीखें जारी कर दी हैं. जिन छात्रों का एडमिशन अब तक नहीं हो पाया है, वे 15 से 18 सितंबर 2026 तक अपने मनपसंद स्कूल-कॉलेज में जाकर सीधे एडमिशन ले सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 11th Admission 2026: बिहार के प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में इंटर (11वीं) में एडमिशन से छूटे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने ओएफएसएस (OFSS) पोर्टल के जरिए सेशन 2026-28 में एडमिशन के लिए स्पॉट नामांकन (Spot Admission) का विशेष मौका दिया है.

विज्ञापन

बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया 15 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक चलेगी. जिन छात्रों का नाम तीनों मेरिट लिस्ट में नहीं आया था या जिन्होंने अब तक किसी कारण से फॉर्म नहीं भरा था, वे इस दौरान सीधे कॉलेज जाकर अपना एडमिशन कन्फर्म करा सकते हैं.

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र भी ले सकेंगे एडमिशन

इस विशेष स्पॉट राउंड में सिर्फ बिहार बोर्ड ही नहीं, बल्कि अन्य बोर्ड के छात्र भी शामिल हो सकते हैं.

  • सीबीएसई (CBSE), सीआईएससीई (CISCE) और अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास छात्र भी इस स्पॉट राउंड के तहत आवेदन कर सकते हैं.
  • छात्र साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स में से अपनी पसंद के संकाय (Stream) की खाली सीटों पर एडमिशन ले सकेंगे.
  • स्कूलों और कॉलेजों को 19 सितंबर 2026 तक सभी नामांकित छात्रों की लिस्ट ओएफएसएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करनी होगी.

ये भी पढ़ें: बिहार के डाक विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 1098 पदों पर बंपर भर्ती

स्पॉट एडमिशन के लिए कैसे और कहां करना होगा संपर्क?

स्पॉट नामांकन के लिए छात्रों को ऑनलाइन भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है, वे सीधे नीचे दिए गए तरीके से एडमिशन ले सकते हैं:

  • सबसे पहले ओएफएसएस पोर्टल ofssbihar.net पर जाकर अपने जिले के संबंधित स्कूल या कॉलेज में खाली सीटों (Vacant Seats) की डिटेल देख लें.
  • अपनी पसंद के संकाय (आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स) में सीट खाली होने पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सीधे उस संस्थान के प्राचार्य (Principal) से संपर्क करें.
  • वहां उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्राचार्य द्वारा नियमों के अनुसार सीधे नामांकन लिया जाएगा.
  • एडमिशन मिलने के बाद कॉलेज से अपनी रसीद जरूर प्राप्त कर लें, ताकि 19 सितंबर तक आपका नाम पोर्टल पर चढ़ सके.

एडमिशन के वक्त इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

कॉलेज जाने से पहले छात्र अपने जरूरी कागजात साथ रख लें:

  • 10वीं (मैट्रिक) की मार्कशीट और एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी.
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) / ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC).
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.
  • जाति प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित डॉक्यूमेंट्स (अगर लागू हो).

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन