बिहार के डाक विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 1098 पदों पर बंपर भर्ती

Updated:
विज्ञापन

बिहार पोस्टमैन की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Post Office Recruitment 2026: बिहार में डाक विभाग की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. डाक विभाग ने बिहार सर्किल के लिए ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के 1098 पदों पर वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार 19 सितंबर तक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Post Office Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए डाक विभाग से काम की खबर सामने आई है. भारतीय डाक विभाग ने देशभर में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर भर्ती निकाली है. देश भर में कुल 23,757 पदों पर बहाली हो रही है, जिसमें अकेले बिहार डाक सर्किल के लिए 1098 पद तय किए गए हैं.

विज्ञापन

जो युवा इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे डाक विभाग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर 19 सितंबर तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी का पूरा हिसाब

बिहार में कुल 1098 सीटों को अलग-अलग श्रेणियों में इस तरह बांटा गया है.

  • अनारक्षित वर्ग (General): 491 पद
  • ओबीसी (OBC): 279 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 157 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 87 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 56 पद

फीस जमा करने और फॉर्म में सुधार की तारीखें

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 19 सितंबर तक का समय दिया गया है. वहीं एप्लीकेशन फीस जमा करने के लिए 21 सितंबर तक का मौका रहेगा. फॉर्म भरते समय अगर कोई गलती या स्पेलिंग की चूक हो जाती है, तो उसे ठीक करने के लिए 23 और 24 सितंबर को करेक्शन विंडो खोली जाएगी. अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी डिटेल्स में जरूरी सुधार कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 70 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौके

कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई? (Step-by-Step प्रोसेस)

योग्य अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले डाक विभाग के जीडीएस पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद अपनी योग्यता, 10वीं के मार्क्स और पर्सनल डिटेल्स भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें.
  • अपनी पोस्ट और सर्किल (बिहार डाक सर्किल) की वरीयता चुनें.
  • तय एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन