बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू

Updated:
विज्ञापन

बैंकिंग अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)

IBPS RRB Recruitment 2026: IBPS ने RRB 15th Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए 13,706 पद भरे जाएंगे. आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

IBPS RRB 15th Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. IBPS यानी Institute of Banking Personnel Selection ने RRB 15th Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

13,706 पदों पर होगी भर्ती

IBPS RRB भर्ती के जरिए कुल 13,706 पदों को भरा जाएगा. इनमें सबसे ज्यादा 8,183 पद ऑफिस असिस्टेंट के हैं.

ऑफिसर स्केल-I के 4,256 पद हैं. इसके अलावा ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III के अलग-अलग पद भी शामिल हैं.

डिटेल वाइज पदों की संख्या

पद का नामपदों की संख्या
ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose)8,183
ऑफिसर स्केल-I (Assistant Manager)4,256
ऑफिसर स्केल-II (General Banking Officer)666
ऑफिसर स्केल-II (IT Officer)182
ऑफिसर स्केल-II (Chartered Accountant)81
ऑफिसर स्केल-II (Law Officer)46
ऑफिसर स्केल-II (Treasury Manager)18
ऑफिसर स्केल-II (Marketing Officer)16
ऑफिसर स्केल-II (Agriculture Officer)38
ऑफिसर स्केल-III (Senior Manager)220
टोटल13,706

ग्रेजुएट युवाओं को कई पदों पर मौका

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, अलग-अलग ऑफिसर स्केल-II पदों के लिए अलग-अलग डिग्री और अनुभव मांगा गया है. ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III के कुछ पदों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है.

IBPS RRB 15th Recruitment 2026: आयु सीमा

आयु सीमा की बात करें तो ऑफिस असिस्टेंट के लिए 18 से 28 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑफिसर स्केल-I के लिए अधिकतम उम्र 30 साल है. ऑफिसर स्केल-II के लिए अधिकतम उम्र 32 साल और स्केल-III के लिए 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: IIT BHU में 1228 प्लेसमेंट ऑफर, 1.67 करोड़ का हाईएस्ट पैकेज, ये कंपनियां देती हैं जॉब ऑफर

IBPS RRB 15th Recruitment 2026: आवेदन फीस

General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये है. वहीं SC-ST और PwBD उम्मीदवारों को 175 रुपये फीस देना होगा. उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले अपने पद की योग्यता और जरूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख लें. आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

IBPS RRB 15th Recruitment 2026 Official Notification

ऐसे करें IBPS RRB के लिए आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • इसके बाद RRB XV Recruitment से जुड़ी आवेदन लिंक खोलें.
  • अब वहां पर ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर पदों के लिए अलग-अलग लिंक दिया गया है. जिसके लिए अप्लाई करना चाहते है, उस पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.
Image

आप डायरेक्ट नीचें दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Link for the Post of Office Assistants (Multipurpose)

Link for the Post of Officers Scale I - II - III

ये भी पढ़ें: September 2026 School Holidays: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola