पानागढ़ में बड़ा हादसा टला, स्कूल के नीचे स्कूटी शोरूम में लगी भीषण आग, परिजनों में रोष

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ के स्कूटी शोरूम में लगी आग.

Panagarh News: पश्चिम बर्धमान के पानागढ़ में एक स्कूल के नीचे बने स्कूटी शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. गनीमत रही कि आग लगने के वक्त स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Panagarh News: पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ दार्जिलिंग मोड़ पर बच्चों के एक स्कूल के नीचे स्कूटी के शोरूम में आग लग गयी. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही पानागढ़ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों की सटीक जानकारी सामने नहीं आयी है. हालांकि, दमकल विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. आग की चपेट में आने से शोरूम में रखी कई स्कूटी जलकर राख हो गयी.

स्कूल में नहीं था कोई बच्चा

सुबह 7 बजे के करीब जिस इमारत में आग लगी, उसकी ऊपरी मंजिल पर स्कूल चलता है.हालांकि, जिस वक्त आग लगी, स्कूल में कोई बच्चा नहीं था. दमकल विभाग के अधिकारी विश्वजीत ने कहा कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. अगर ऐसा नहीं होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

ये भी पढ़ें: पानागढ़ सेंट्रल बैंक के पास बिजली के खंभे में लगी आग

बिल्डिंग में इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं

विश्वजीत ने यह भी कहा कि शोरूम के ठीक ऊपर स्कूल का होना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला है. यदि स्कूल में बच्चे होते, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी. उन्होंने कहा कि स्कूल भवन से बाहर निकलने के लिए एक ही सीढ़ी है. इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) की भी कोई व्यवस्था नहीं है.

ये भी पढ़ें: West Bengal News: पश्चिम बर्दवान के पानागढ़ में घर के बाथरूम में मिला एक व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

परिजन बोले- स्कूल टाइम में आग लगती तो क्या होता?

इस घटना के बाद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने नाराजगी का इजहार किया. उनका कहना है कि यदि स्कूल टाइम में आग लग जाती, तो उनके बच्चों का क्या होता?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola