60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ झारखंड के 2 युवक बंगाल में अरेस्ट, 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गये

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल पुलिस ने 60 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

विज्ञापन

Crime News: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) की खुफिया विभाग (डीडी) की टीम को बड़ी रविवार रात को बड़ी सफलता हाथ लगी. 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ धनबाद (झारखंड) जिला के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के कुमारधुबी इलाके का निवासी मोहम्मद आफताब हुसैन उर्फ दानिश और साही मोहल्ला इलाके का निवासी शेख हुसैन उर्फ नेपाली को आसनसोल नॉर्थ थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

राय गर्डन के पास पकड़े गये दोनों

सूचना के आधार पर डीडी की टीम जुबलीमोड़ से लालगंज जाने के रास्ते पर राय गार्डन के पास इन दोनों को पकड़ा. ये दोनों लक्जरी कार में थे. प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुर्शिदाबाद से ये दोनों ब्राऊनसुगर लेकर आ रहे थे. कुल्टी, बराकर, सालानपुर के अलावा धनबाद जिला के विभिन्न इलाकों में ये ब्राउन शुगर की सप्लाई करते हैं.

डीडी के अवर निरीक्षक रूपम बनर्जी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आसनसोल नॉर्थ थाना में मामला दर्ज हुआ. सोमवार दोनों आरोपियों को अदालत में चालान किया गया. जांच अधिकारी डीडी के अवर निरीक्षक देबाशीष पंडित ने दोनों आरोपियों के सात दिनों की पुलिस रिमांड की अपील की. अदालत के सात दिनों का रिमांड मंजूर कर लिया.

ब्राउन शुगर की कीमत करीब 60 लाख रुपए

रिमांड अवधि में पुलिस इनके नेटवर्क से जुड़े सभी का पता लगाने के प्रयास में जुट गयी है. पकड़ी गयी ब्राउन शुगर की कीमत करीब 60 लाख रुपये होने की बात पुलिस ने कही.गौरतलब है पश्चिम बर्दवान जिला ड्राई नशे के कारोबार को लेकर एक बड़ा मार्केट बन गया है. यहां शिक्षण संस्थानों में बच्चों के बीच भी नशे का चलन काफी बढ़ गया था.

लगातार इसकी शिकायतें मिल रहीं थीं. इसी के आधार पर पुलिस आयुक्त डॉ प्रणव कुमार ने इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने का कार्य शुरू किया है. इसे लेकर पिछले दो माह में तीन बार अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. जिसका परिणाम मिलने लगा है. गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन आदि ड्राई नशे के बड़े-बड़े खेप पकड़े गये और काफी लोग जेल के अंदर गये.

11 दिन में पुलिस ने पकड़ी 1100 ग्राम ब्राउन शुगर

19 अगस्त को सालानपुर थाना क्षेत्र इलाके में पुलिस ने जाल बिछाकर दो युवकों को पकड़ा, इनके पास से 500 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. एक युवक चिरकुंडा (धनबाद) थाना क्षेत्र का और दूसरा हीरापुर थाना क्षेत्र का था. ये दोनों मुर्शिदाबाद से ब्राउन शुगर लेकर आ रहे थे. 30 अगस्त रात 9:30 बजे पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र के उक्त दो युवकों को पकड़ा और 600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की. 11 दिनों में 1100 ग्राम ब्राउन शुगर जब्ती का यह रिकॉर्ड है. इतने बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर पहले नहीं पकड़ी गयी. पुलिस इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola