नंदीग्राम की जनता से बोले शुभेंदु अधिकारी- रिकॉर्ड तोड़ना ही होगा, अन्नपूर्णा योजना पर भी की बात

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर शुभेंदु अधिकारी.

Suvendu Adhikari Nandigram : पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में जनता से फालता विधानसभा उपचुनाव के रिकॉर्ड तोड़ने का आह्वान किया. उन्होंने क्षेत्र के विकास और अन्नपूर्णा योजना के बारे में भी बातें कीं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Nandigram : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और ‘नंदीग्राम के बेटे’ शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र की जनता से कहा है कि इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ने ही होंगे. सीएम ने बाकायदा जनता के लिए उपचुनाव का टार्गेट भी तय कर दिया. उन्होंने अपने गृह क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा भंडार योजना पर भी बड़ी बातें कहीं.

विज्ञापन

फालता से अधिक वोटों से जिताना होगा भाजपा को

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को नंदीग्राम में साफ शब्दों में कहा- इस बार आप लोगों को फालता से भी अधिक वोटों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को जिताने का रिकॉर्ड बनाना होगा. आपको फालता विधानसभा उपचुनाव 2026 का रिकॉर्ड तोड़ना ही होगा.

याद है न? मुझे 82 हजार वोट से जिताया था : शुभेंदु

नंदीग्राम की जनसभा से बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने क्षेत्र के विकास का वादा किया. उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि आपके क्षेत्र का चौतरफा विकास हो, तो तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से पराजित करें. शुभेंदु अधिकारी ने लोगों को याद दिलाया- आपने मुझे 82 हजार वोट से जिताया था. आपको याद है न? इस बार उस रिकॉर्ड को भी तोड़ना होगा.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम से ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने दिया जवाब, कहा- 19.20 लाख मुस्लिम महिलाओं को मिले अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपए

‘शुभेंदु अधिकारी पर नंदीग्राम का पहला अधिकार’

उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी पर नंदीग्राम का पहला अधिकार है. आपने मुझे चुना. मैं लगभग साढ़े तीन महीने से मुख्यमंत्री के रूप में अपना कर्तव्य निभा रहा हूं. अब तक जो काम हमने किये हैं, वह तो केवल शुरुआत है.

बार-बार ममता बनर्जी पर सीएम ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बार-बार निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि 2021 के बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गयीं थीं. इससे वह इतनी नाराज हो गयीं कि क्षेत्र का विकास ही रोक दिया. उन्होंने रेलवे के प्रोजेक्ट को भी रोक दिया. हमारी सरकार बनी, तो हमने साढ़े 3 एकड़ जमीन रेलवे को दी. सीएम ने आश्वासन दिया कि नंदीग्राम से चलने वाली पहली ट्रेन में वह क्षेत्र के लोगों के साथ यात्रा करेंगे.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- वह कहतीं थीं, मैं मुझे सब पता है

ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर डेथ सर्टिफिकेट रोकने का आरोप

नंदीग्राम की धरती से शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पूर्व चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि चुनाव हार गयीं, तो उन्होंने नंदीग्राम आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के डेथ सर्टिफिकेट तक जारी नहीं होने दिया. शुभेंदु ने कहा कि नंदीग्राम आंदोलन और स्थानीय लोगों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने लगायी वादों की झरी, कहा- ममता ने खींझकर रोक दिया क्षेत्र का था विकास

नंदीग्राम की 67000 महिलाओं को मिला अन्नपूर्णा भंडार

मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा योजना के बारे में भी कई बड़ी बातें नंदीग्राम से कीं. उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में अन्नपूर्णा योजना के तहत नंदीग्राम की 67000 महिलाओं के बैंक अकाउंट में 3000 रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत ट्रांसफर किये गये हैं. 5-6 हजार महिलाओं के आवेदन अभी लंबित हैं. उनकी जांच चल रही है. इसमें जितनी महिलाएं योग्य पायी जायेंगी, सभी के अकाउंट में 3000 रुपए ट्रांसफर किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी-रामजी योजना (पहले मनरेगा) के तहत जिन लोगों के पास जॉब कार्ड हैं, उन्हें साल में अब 125 दिन का काम मिलेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola