बंगाल में निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड से बिहार तक साइक्लोन का असर, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी में वर्षा से जलजमाव.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में सक्रिय चक्रवात के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. जानें कल कैसा रहेगा बंगाल का मौसम.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय साइक्लोन की वजह से पश्चिम बंगाल का मौसम बदला-बदला रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिले में अधिकतर जगहों पर भारी वर्षा (70 से 110 सेंटीमीटर) का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. इतना ही नहीं, मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

ओडिशा की ओर बढ़ेगा चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर कहा है कि गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया घनीभूत हो रहा है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर था, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर दिख रहा है. अगले 12 घंटे में इसके ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल के पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Weather Update : पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गुरुवार तक राहत की उम्मीद नहीं

गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने बताया है कि एक मानसून अमृतसर, पटियाला, नजीबाबाद, बस्ती से गुजर रहा है. गांगेय पश्चिम बंगाल में लो प्रेशर के साथ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी गुजर रहा है. इसका विस्तार पश्चिम बंगाल से ओडिशा, बंगाल की खाड़ी, उत्तर प्रदेश से झारखंड और बिहार तक है. इन मौसमी परिस्थतियों की वजह से उत्तर बंगाल के कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की आशंका है. कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चलेंगी. उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में 4 सितंबर तक वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है.

ये भी पढ़ें: Weather Update : उमस वाला मौसम करेगा परेशान, बारिश से अभी राहत नहीं, बंगाल के इन जिलों में अलर्ट

उत्तर बंगाल के 2 जिलों में भारी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण बंगाल के अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक या दो जगहों पर भारी बारिश हुई. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिले में एक या दो जगह पर भारी वर्षा हुई. कई जगहों पर हल्के से मध्यम वर्षा हुई.

दक्षिण बंगाल में कहां, कितनी हुई वर्षा

जगह का नामजिलावर्षापात
दीघापूर्व मेदिनीपुर7 मिलीमीटर
सागर द्वीपदक्षिण 24 परगना7 मिलीमीटर
दुर्गाचकपूर्व मेदिनीपुर6 मिलीमीटर
तुसुमापुरुलिया4 मिलीमीटर
सुरीबीरभूम3 मिलीमीटर
मुराराईबीरभूम3 मिलीमीटर
लालगढ़झारग्राम3 मिलीमीटर
कोंटाईपूर्व मेदिनीपुर3 मिलीमीटर
जंगीपुरमुर्शिदाबाद2 मिलीमीटर
कल्याणीनदिया2 मिलीमीटर
कंसावती डैमबांकुड़ा2 मिलीमीटर
पुरुलियापुरुलिया2 मिलीमीटर
झारग्रामझारग्राम2 मिलीमीटर
खारीद्वारपुरुलिया2 मिलीमीटर

उत्तर बंगाल में कहां, कितनी हुई वर्षा

जगह का नामजिलावर्षापात
झालोंगकलिम्पोंग11 मिलीमीटर
रोंगोकलिम्पोंग8 मिलीमीटर
चालौनी टी इस्टेटजलपाईगुड़ी7 मिलीमीटर
बारोभिषाअलीपुरदुआर6 मिलीमीटर
माथाभांगाकूचबिहार4 मिलीमीटर
रायडाक टी इस्टेटअलीपुरदुआर4 मिलीमीटर
गुड होप टी इस्टेटजलपाईगुड़ी4 मिलीमीटर
सूनगाची टी इस्टेटजलपाईगुड़ी4 मिलीमीटर
जुरानटी टी इस्टेटजलपाईगुड़ी4 मिलीमीटर
हिला टी इस्टेटजलपाईगुड़ी4 मिलीमीटर
डामडीम टी इस्टेटजलपाईगुड़ी4 मिलीमीटर
बैंतगुड़ी टी इस्टेटजलपाईगुड़ी4 मिलीमीटर
जयबीरपाड़ा टी इस्टेटजलपाईगुड़ी3 मिलीमीटर
मोगुलकाटा टी इस्टेटजलपाईगुड़ी3 मिलीमीटर
डीमा टी इस्टेटअलीपुरदुआर3 मिलीमीटर
बारादीघी टी इस्टेटजलपाईगुड़ी3 मिलीमीटर
सरस्वतीपुर टी इस्टेटजलपाईगुड़ी3 मिलीमीटर
लावाकलिम्पोंग3 मिलीमीटर
संकोस टी इस्टेटअलीपुरदुआर3 मिलीमीटर
न्यूलैंड्स टी गार्डेनअलीपुरदुआर3 मिलीमीटर
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola