Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 70 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए मौके

Updated:
विज्ञापन

Job Candidate Representational Image (AI generated)

Weekly Top Jobs: इस हफ्ते 70 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी की भर्तिया निकली हैं, जिनमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं. बिहार शिक्षक, इंडिया पोस्ट GDS, IBPS RRB, SSC JE और MP पुलिस SI जैसी भर्तियों के बारे में जानें.

विज्ञापन

Weekly Top Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हर हफ्ते कई नई भर्तियां सामने आती हैं. इनमें कुछ भर्तियां ज्यादा पदों की वजह से खास होती हैं. तो कुछ में अच्छी सैलरी या अलग-अलग योग्यता वालों के लिए मौका मिलता है. लेकिन इतनी सारी भर्तियों के बीच यह समझना आसान नहीं होता कि कौन सी नौकरी सबसे ज्यादा काम की है.

विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए आज से हम शुरू कर रहे हैं अपना नया सेगमेंट Weekly Top Jobs. इसमें हर हफ्ते हम 5 ऐसी सरकारी नौकरियों की बात करेंगे, जो उस सप्ताह की सबसे खास भर्तियों में शामिल होंगी. 

इस हफ्ते की लिस्ट में 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों से लेकर 23 हजार से ज्यादा डाक विभाग की नौकरियां शामिल हैं. इसके अलावा बैंकिंग, इंजीनियरिंग और पुलिस विभाग में भी नौकरी के मौके हैं. तो आइए जानते हैं इस हफ्ते की Top 5 Jobs के बारे में.

Job 1: बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पद

Image

इस हफ्ते की सबसे बड़ी भर्ती BPSC TRE 4 है. इस भर्ती के जरिए 32388 पदों को भरा जाना है. हालांकि इसका रजिस्ट्रेशन फिलहाल टाल दिया गया है. आवेदन की नई तारीख का इंतजार है. फॉर्म और भर्ती में होने वाले बदलाव की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

पूरी खबर → BPSC TRE 4 में होंगी 32388 भर्तियां, एक एग्जाम का फॉर्मूला, इन बदलावों के साथ होगा आवेदन

Job 2: 10वीं पास के लिए 23 हजार से ज्यादा पद

Image

अगर आप 10वीं पास हैं तो India Post GDS भर्ती आपके लिए खास है. डाक विभाग में 23,757 पदों पर वैकेंसी है. इस भर्ती में सिलेक्शन के लिए लिखित एग्जाम नहीं होगा. रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 19 सितंबर है. फॉर्म भरने और सिलेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें.

पूरी खबर → 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 23757 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

Job 3: बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पद

Image

बैंकिंग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए IBPS RRB भर्ती है. इस भर्ती में कुल 13,706 पद हैं. ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के कई पदों पर मौका मिलेगा. कई पदों के लिए ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 है.

पूरी खबर → बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू

Job 4: इंजीनियरिंग वालों के लिए SSC JE

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए SSC JE भर्ती खास है. इस भर्ती में 1,748 पदों पर वैकेंसी निकली है. जूनियर इंजीनियर के पदों पर सरकारी नौकरी का मौका मिलेगा. योग्यता और अप्लाई करने की पूरी जानकारी खबर में दी गई है.

पूरी खबर → SSC JE की 1748 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Job 5: पुलिस में SI बनने का मौका

Image

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए भी मौका है. MP Police में SI और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती है. इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर से शुरू होगा. उम्मीदवार 23 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे.

पूरी खबर → MP Police Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में SI बनने का मौका

तो ये थीं इस हफ्ते की 5 टॉप सरकारी नौकरियां. अगर इनमें से किसी भर्ती में आप आवेदन करना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई पूरी खबर जरूर पढ़ें. वहां आपको योग्यता, फीस, लास्ट डेट और अप्लाई करने का तरीका डिटेल में मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar GK Questions: BPSC के लिए पढ़ लें बिहार के ये 20 महत्वपूर्ण सवाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola