Sudivya Kumar Sonu Education: झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का क्या था एजुकेशनल बैकग्राउंड? जानें डिटेल में
झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की फोटो (Image-Wikipedia and AI)
Education Minister Sudivya Kumar Sonu: झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उनकी शिक्षा और शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं. चुनावी रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने बिहार से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी. जानें उनकी पूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और राजनीतिक सफर.
Education Minister Sudivya Kumar Sonu: झारखंड के हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर 2026 को निधन हो गया है. निधन की खबर के बाद उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और एजुकेशन बैग्राउंड को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं. आखिर झारखंड के शिक्षा मंत्री ने कितनी पढ़ाई की थी और उनकी शुरुआती शिक्षा कहां से हुई थी? आइए इस बारे में हम इस आर्टिकल में डिटेल में जानते हैं.
Jharkhand Education Minister का एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है?
myneta.info पर दिए गए रिकाॅर्ड के मुताबिक झारखंड के हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर सुदिव्य कुमार सोनू ने बिहार से इंटरमीडिएट यानी 12वीं तक की पढ़ाई की थी. दिए गए रिकाॅर्ड के मुताबिक उन्होंने 1986 में 12वीं पास की है. इसके बाद वह इंजीनियरिंग में एडमिशन लिए थे, मगर किसी कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए थे.
एजुकेशन से जुड़ी खबड़े पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Jharkhand Education Minister Tenure: कब से कब तक रहे शिक्षा मंत्री के पद पर?
Wikipedia पर दी गई जानकारी के अनुसार झारखंड के हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर सुदिव्य कुमार सोनू ने 5 दिसंबर 2024 को शिक्षा मंत्री के तौर पर पदभार संभाला था. दिए गए डेटा के मुताबिक वह 6 सितंबर 2026 तक उस पद पर कार्यरत रहे.
Jharkhand Education Minister Political Journey: कैसे बनें वह पॉलिटिशियन?
वेबसाइट पर उपलब्ध चुनावि रिकाॅर्ड के अनुसार वह झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी से जुड़े हुए थे. जानकारी के अनुसार वे एक भारतीय राजनेता थे. वह झारखंड के गिरिडीह (Giridih) विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए थे, वे यहां से JMM के विधायक थे. JMM के सदस्य के तौर पर, वे 2019 में चुने गए और 2024 में फिर से चुने गए. उन्होंने दिसंबर 2024 से लेकर सितंबर 2026 में अपनी मृत्यु तक कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए