न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन की तस्वीर
Indian Railways News: न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक बहाली के बाद भी 14 यात्री ट्रेनें फिलहाल बदले हुए मार्गों से चलेंगी. पूर्व रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किये हैं. सभी 14 ट्रेनों की लिस्ट और उनके बदले रूट के बारे में यहां जानें.
Indian Railways News: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से ठीक कर लिया गया है. पूरे सुरक्षा इंतजाम के साथ खाली ट्रेन का ट्रायल पूरा करने के बाद इस लाइन पर यात्री ट्रेनों को चलाने का ऐलान पूर्व रेलवे ने कर दिया है. बावजूद इसके 14 ट्रेनें बदले हुए मार्ग (डायवर्ट रूट) से चलेंगी. कौन-कौन सी ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी और किस रूट से चलेंगी, इसका पूरा विवरण यहां देखें.
ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में पटरी पर लौटी ट्रेन, फाइनल ट्रायल से पहले ट्रैक पर फोड़े 4 नारियल, अगरबत्ती दिखायी और प्रसाद चढ़ाये
नलहाटी-अजीमगंज-न्यू फरक्का के रास्ते चलने वाली ट्रेनें
पूर्व रेलवे ने ऑपरेशनल कारणों से 5 ट्रेनों को नलहाटी-अजीमगंज-न्यू फरक्का के रास्ते चलाने का फैसला किया है. बदले रूट से चलने वाली उन ट्रेनों की पूरी लस्ट यहां देखें.
- 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस (Kanniyakumari - Dibrugarh Vivek Express) (यात्रा की शुरुआत की तारीख 03 सितंबर 2026)
- 13011 हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (Howrah-Malda Town Intercity Express, यात्रा की शुरुआत की तारीख 5 सितंबर 2026)
- 07047 सिकंदराबाद-नहरलागुन एक्सप्रेस (Secunderabad - Naharlagun Express, यात्रा शुरू करने की तारीख 04 सितंबर 2026)
- 12503 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु (SMVB Bengaluru – Agartala Humsafar Express, यात्रा शुरू करने की तारीख 04 सितंबर 2026)
- 13147 सियालदह-बामनहाट उत्तरबंग एक्सप्रेस (Sealdah - Bamanhat Uttarbanga Express, यात्रा शुरू करने की तारीख 05 सितंबर 2026)
तिलडांगा-बल्लालपुर-न्यू फरक्का के रास्ते चलने वाली ट्रेनें
पूर्व रेलवे ने 5 ट्रेनों को तिलडांगा-बल्लालपुर-न्यू फरक्का के रास्ते चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है.
- 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (Delhi – Kamakhya Brahmaputra Mail, यात्रा शुरू करने की तारीख 04 सितंबर 2026)
- 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (Kiul–Malda Town Intercity Express, यात्रा शुरू करने की तारीख 05 सितंबर 2026)
- 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस (Lokmanya Tilak Terminus - Guwahati Express, यात्रा शुरू करने की तारीख 04 सितंबर 2026)
- 12345 हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस (Howrah - Guwahati Saraighat Express, यात्रा शुरू करने की तारीख 05 सितंबर 2026)
- 12041 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस (Howrah - New Jalpaiguri Shatabdi Express, यात्रा शुरू करने की तारीख 05 सितंबर 2026)
ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा, पूर्व रेलवे ने बहाल की ट्रेन सेवाएं
बंडेल-कटवा-अजीमगंज के रास्ते चलने वाली ट्रेनें
न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक के धंस जाने की वजह से 3 दिन तक ट्रेन सेवा बाधित होने के बाद सेवा बहाल हो गयी है, लेकिन निम्न 4 ट्रेनों को बंडेल-कटवा अजीमगंज के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है.
- 13149 सियालदह-अलीपुरदुआर जंक्शन कंचनकन्या एक्सप्रेस (Sealdah – Alipurduar Jn Kanchankanya Express, यात्रा की तारीख 05 सितंबर 2026)
- 13153 सियालदह-मालदा टाउन गौड़ एक्सप्रेस (Sealdah - Malda Town Gour Express, यात्रा की तारीख 05 सितंबर 2026)
- 12343 सियालदह-हल्दीबाड़ी दार्जिलिंग मेल (Sealdah - Haldibari Darjeeling Mail, यात्रा की तारीख 05 सितंबर 2026)
- 12377 सियालदह-न्यू अलीपुरदुआर पदातिक एक्सप्रेस (Sealdah-New Alipurduar Padatik Express, यात्रा की तारीख 05 सितंबर 2026)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए