न्यू फरक्का में ट्रैक बहाली के बाद सबसे पहले गुजरी हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, मालदा से 2 ट्रेनें रद्द

Updated:
विज्ञापन

न्यू फरक्का में ट्रैक री-स्टोरेशन के बाद वहां से गुजरी वंदे भारत एक्सप्रेस.

Vande Bharat Express Passes Through Restored New Farakka Track: न्यू फरक्का में पटरी धंसने के बाद पूर्व रेलवे ने रिकॉर्ड समय में ट्रैक बहाल किया. 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट से रवाना हुई.

विज्ञापन

Vande Bharat Express Passes Through Restored New Farakka Track: पश्चिम बंगाल के न्यू फरक्का में ट्रैक धंसने के बाद बाधित हुई रेल सेवा को पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने रिकॉर्ड समय में बहाल कर दिया है. युद्धस्तर पर चलाये गये मरम्मत कार्य के बाद न्यू फरक्का ट्रैक से पहली पैसेंजर ट्रेन के रूप में 22301 हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah–New Jalpaiguri Vande Bharat Express) गुजरी. इस सेक्शन से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहली कोचिंग (पैसेंजर) ट्रेन और कुल मिलाकर तीसरी ट्रेन बन गयी है.

विज्ञापन

ट्रेन परिचालन का समय|Train Movement Schedule

पूर्व रेलवे के अनुसार, ट्रैक सुरक्षा और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी आगे की यात्रा तय की.

  • तिलडांगा (TDLE) से प्रस्थान : सुबह 11:18 बजे
  • न्यू फरक्का (NFK) से प्रस्थान : सुबह 11:34 बजे

लगातार 24 घंटे तक टीम ने किया काम

न्यू फरक्का में ट्रैक धंसने के बाद पूर्व रेलवे के अधिकारियों, इंजीनियरों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की टीम ने लगातार 24 घंटे तक बिना रुके (Round-the-Clock) काम किया.

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा, पूर्व रेलवे ने बहाल की ट्रेन सेवाएं

पूर्व रेलवे ने बताया गर्व का क्षण

पूर्व रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर जारी अपने आधिकारिक बयान में इस पल को गर्व का क्षण बताया है. पूर्व रेलवे ने कहा है कि चुनौतियों से उबरकर सुरक्षित और तेज गति से रेल सेवाओं को पटरी पर वापस लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी. वंदे भारत एक्सप्रेस की निर्बाध आवाजाही के साथ ही इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर परिचालन पूरी तरह सामान्य हो गया है.

मालदा से 2 ट्रेनें रद्द

न्यू फरक्का लाइन पर भले ट्रेन सेवा बहाल कर दी गयी हो, लेकिन रविवार (6 सितंबर 2026) को मालदा से 2 ट्रेनें रद्द रहीं. पूर्व रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस (Malda Town-Kiul Express) और 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस (Malda Town-Patna Express) रद्द रही. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस (Patna -Malda Town Express) को साहिबगंज स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया. यानी 5 सितंबर को पटना से रवाना हुई यह ट्रेन 6 सितंबर को मालदा तक जाने की बजाय झारखंड के साहिबगंज तक ही चली.

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का में पटरी पर लौटी ट्रेन, फाइनल ट्रायल से पहले ट्रैक पर फोड़े 4 नारियल, अगरबत्ती दिखायी और प्रसाद चढ़ाये

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola