कल का मौसम : बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, दक्षिण बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी में आसमान में छाये बादल.

Kal Ka Mausam 7 September: मौसम विभाग का 7 सितंबर के लिए बंगाल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट. बांकुड़ा, बर्धमान, बीरभूम और पुरुलिया समेत कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका. वेदर अपडेट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam West Bengal: पश्चिम बंगाल में मानसून के मजबूत होने से सोमवार 7 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र (अलीपुर, कोलकाता) की ओर से विशेष बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी गयी है. विशेष बुलेटिन (Special Bulletin No 1) में 7 सितंबर (सुबह 08:30 बजे से 8 सितंबर सुबह 08:30 बजे तक) दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश, वज्रपात और तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में लो प्रेशर और बांकुड़ा से गुजर रहा ट्रफ

दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) और बांकुड़ा से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ रेखा के असर से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह बारिश होगी.

7 सितंबर के मौसम का हाल|Weather Warnings

बांकुड़ा (Bankura), पश्चिम बर्धमान (West Burdwan) और बीरभूम (Birbhum) जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में उग्र हुआ मानसून, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

तेज हवाएं और बिजली गिरने का संकट| Gusty Wind & Lightning

बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी. आकाशीय बिजली गिरने (Thunderstorm & Lightning) की भी आशंका है.

दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों (कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व बर्धमान) में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटे की हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है.

ये भी पढ़ें: डीवीसी ने मैथन और पंचेत डैम से छोड़ा 1.90 लाख क्यूसेक पानी, बर्धमान समेत 5 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

मौसम विभाग की हिदायत

  • आंधी और बिजली चमकने के दौरान खेतों में, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.
  • तेज हवाओं और अचानक बारिश से यातायात प्रभावित हो सकता है. इसलिए यात्रा करते समय जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें.

ये भी पढ़ें: बंगाल में अगले 15 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया भारी बारिश और आंधी का डबल अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola