रात के 10 बजे के बाद या सुबह? नौकरी पाने के लिए कब अप्लाई करें, जानें सही टाइम
युवती की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)
When To Apply For Job: कुछ लोग रात के 10 बजे अप्लाई करने की स्ट्रैटजी अपनाते हैं और कुछ सुबह अप्लाई करते हैं. अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले जान लें कि जॉब के लिए अप्लाई करने का सही समय क्या होता है.
When To Apply For Job: नौकरी की वैकेंसी देखते ही आप पहला काम क्या करते हैं, ईमेल खोज कर अप्लाई कर देते हैं. लेकिन नौकरी के लिए अप्लाई करने का एक सही समय है. अगर आप दिन में किसी समय अप्लाई करते हैं तो रुक जाइए. आज हम आपको बताएंगे कि नौकरी के लिए किस समय अप्लाई करना चाहिए और एक्सपर्ट का इस पर क्या कहना है.
सुबह या रात, कब करें जॉब के लिए अप्लाई?
आमतौर पर सुबह का समय नौकरी के लिए आवेदन करने के लिहाज से बेहतर माना जाता है. सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच भेजा गया आवेदन रिक्रूटर के काम शुरू करने के समय उनके इनबॉक्स में दिखाई दे सकता है. इससे HR का ध्यान आपके आवेदन पर जाए, इसका चांस बढ़ जाता है.
रात 10 बजे के बाद आवेदन करने की स्ट्रैटजी भी कुछ लोग अपनाते हैं. उनका मानना है कि रात में भेजा गया ईमेल अगले दिन सुबह रिक्रूटर के इनबॉक्स में ऊपर दिखाई दे सकता है. हालांकि, सिर्फ इस वजह से आवेदन के सबसे ऊपर दिखने की गारंटी नहीं होती.
सुबह का समय क्यों हो सकता है बेहतर?
सुबह रिक्रूटर अपना काम शुरू करते समय नए ईमेल और आवेदन देखते हैं. ऐसे में सुबह भेजा गया आवेदन उनके इनबॉक्स में बाकी ईमेल की तुलना में ऊपर दिखता है.
क्या है एक्सपर्ट का कहना?
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सुबह आवेदन करने से इंटरव्यू पक्का हो जाएगा. आवेदन की क्वालिटी, कैंडिडेट्स की योग्यता और नौकरी से प्रोफाइल का मैच होना ज्यादा महत्वपूर्ण है. इस पर करियर कोच और लाइफस्टाइल क्रिएटर सुवस्मिता बिस्वाल कहती हैं कि सही नौकरी, सही प्रोफाइल और सही तरीके से रिक्रूटर तक पहुंचना ज्यादा महत्वपूर्ण है.
View on Instagram
नौकरी की वैकेंसी देखते ही तुरंत Apply कर देना हमेशा सही रणनीति नहीं होती. आवेदन करने का समय कुछ हद तक असर डाल सकता है, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है कि आपका रिज्यूमे नौकरी के लिए कितना प्रासंगिक है और आप रिक्रूटर तक कैसे पहुंचते हैं.
नौकरी देखते ही तुरंत Apply करना जरूरी नहीं
अगर किसी पॉपुलर MNC में वैकेंसी निकलती है, तो कुछ ही घंटों में सैकड़ों आवेदन आ सकते हैं. ऐसे में सिर्फ सबसे पहले आवेदन करने की कोशिश करना पर्याप्त नहीं है.
आवेदन करने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें
- नौकरी का पोस्ट कितने समय पहले किया गया है?
- अब तक कितने लोग आवेदन कर चुके हैं?
- क्या आपकी योग्यता और अनुभव नौकरी की जरूरत से मेल खाते हैं?
- क्या आप कंपनी के रिक्रूटर से सीधे संपर्क कर सकते हैं?
- क्या आपका रिज्यूम उस खास नौकरी के अनुसार तैयार है?
नौकरी पाने के लिए सिर्फ Apply बटन दबाना काफी नहीं
नौकरी की तलाश में उम्मीदवार अक्सर ज्यादा से ज्यादा जगह आवेदन करने पर ध्यान देते हैं. लेकिन 50 जगह आवेदन करने से बेहतर है कि उन नौकरियों पर फोकस किया जाए, जहां आपका प्रोफाइल वास्तव में फिट बैठता है.
इसके साथ रिक्रूटर को सही ईमेल या LinkedIn मैसेज भेजना भी मददगार हो सकता है. जरूरत पड़ने पर आवेदन के बाद एक प्रोफेशनल फॉलो-अप मैसेज भी भेजा जा सकता है.
जॉब के लिए अप्लाई करने का सही तरीका क्या है?
नौकरी के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- नौकरी की जरूरतों को ध्यान से पढ़ें.
- उसी नौकरी के अनुसार अपना रिज्यूमे तैयार करें.
- जरूरी स्किल्स और अनुभव को स्पष्ट रूप से दिखाएं.
- कंपनी के रिक्रूटर की जानकारी उपलब्ध हो तो उनसे संपर्क करें.
- आवेदन के बाद उचित समय पर फॉलो-अप करें.
- सिर्फ आवेदन के समय पर निर्भर न रहें.
ये भी पढ़ें: ChatGPT का बाप निकला ये App, मिनटों में बना देगा Resume
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए