Hindi Diwas GK Questions: स्कूल की क्विज कॉम्पिटिशन जीतना है, तो तैयार कर लें ये 25 जरूरी सवाल-जवाब

Updated:
विज्ञापन

बच्चों के बीच क्विज कॉम्पिटिशन कराती हुई शिक्षिका की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hindi Diwas GK Questions: हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है. इस खास मौके पर जानें हिंदी भाषा, राजभाषा, संविधान और हिंदी साहित्य से जुड़े 25 जरूरी सवालों के जवाब. देखें इस क्विज में आपको कितने सवालों के जवाब पता हैं.

विज्ञापन

Hindi Diwas GK Questions: हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को स्कूलों और काॅलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयाेजित किए जाते हैं. इस दिन हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्पीच, निबंध, कविता, पोस्टर और क्विज जैसे कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाता है. ऐसे में अगर आपके स्कूल में भी हिंदी दिवस पर क्विज कॉम्पिटिशन होने वाला है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हिंदी दिवस के इतिहास, हिंदी भाषा, संविधान, साहित्य और भाषा से जुड़े 25 जरूरी सवाल-जवाब दिए गए हैं. देखते हैं आपको इनमें से कितने सवालों के जवाब पता हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें हिस्ट्री, फैक्ट्स और इस दिन का महत्व

GK Questions For Hindi Diwas: हिंदी दिवस से जुड़े ये 25 सवाल-जवाब जरूर पढ़ें

प्रश्न: हिंदी दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

उत्तर: 14 सितंबर

प्रश्न: संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में कब स्वीकार किया था?

उत्तर: 14 सितंबर 1949

प्रश्न: हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है?

उत्तर: देवनागरी लिपि

प्रश्न: ‘रामचरितमानस’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: तुलसीदास

तुलसीदास की फोटो (Image-Wikipedia)
तुलसीदास की फोटो (Image-Wikipedia)

प्रश्न: हिंदी दिवस पहली बार आधिकारिक रूप से कब मनाया गया था?

उत्तर: 1953

प्रश्न: हिंदी को संघ की राजभाषा बनाने का निर्णय किस संस्था ने लिया था?

उत्तर: संविधान सभा

प्रश्न: हिंदी का मानक रूप मुख्य रूप से किस बोली पर आधारित है?

उत्तर: खड़ी बोली

प्रश्न: हिंदी की शब्दावली पर किस भाषा का व्यापक प्रभाव रहा है?

उत्तर: संस्कृत

प्रश्न: विश्व हिंदी दिवस हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

उत्तर: 10 जनवरी

प्रश्न: विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत किस वर्ष हुई?

उत्तर: 2006

प्रश्न: पहला विश्व हिंदी सम्मेलन किस वर्ष आयोजित हुआ था?

उत्तर: 1975

प्रश्न: पहला विश्व हिंदी सम्मेलन किस शहर में हुआ था?

उत्तर: नागपुर

प्रश्न: हिंदी साहित्य के आदिकाल को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: वीरगाथा काल

प्रश्न: ‘गोदान’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?

उत्तर: मुंशी प्रेमचंद

प्रश्न: ‘कामायनी’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: जयशंकर प्रसाद

प्रश्न: ‘मधुशाला’ के लेखक कौन हैं?

उत्तर: हरिवंश राय बच्चन

हरिवंश राय बच्चन की फोटो (Image-Wikipedia)
हरिवंश राय बच्चन की फोटो (Image-Wikipedia)

प्रश्न: हिंदी साहित्य में ‘राष्ट्रकवि’ के नाम से किसे जाना जाता है?

उत्तर: मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न: ‘भारत-भारती’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न: ‘सरस्वती’ पत्रिका के प्रसिद्ध संपादक कौन थे?

उत्तर: महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न: ‘पद्मावत’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: मलिक मोहम्मद जायसी

प्रश्न: ‘सूरसागर’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तर: सूरदास

प्रश्न: ‘यामा’ की रचयिता कौन हैं?

उत्तर: महादेवी वर्मा

प्रश्न: ‘छायावाद’ के प्रमुख कवियों में किसे शामिल किया जाता है?

उत्तर: सुमित्रानंदन पंत

प्रश्न: हिंदी को राजभाषा के रूप में बढ़ावा देने वाला प्रमुख कानून कौन-सा है?

उत्तर: राजभाषा अधिनियम

प्रश्न: हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: हिंदी का प्रचार-प्रसार

ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस के लिए 50+ बेस्ट स्लोगन आइडियाज, स्कूल काॅम्पिटिशन और सोशल मीडिया पोस्ट में आएंगे काम, यहां से करें कॉपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola