Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें हिस्ट्री, फैक्ट्स और इस दिन का महत्व
स्कूल स्टूडेंट की AI जनरेटेड फाेटो
Hindi Diwas 2026: भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. जानें हिंदी दिवस का इतिहास, महत्व, संविधान में हिंदी का स्थान और इस दिन से जुड़े महत्वपूर्ण रोचक तथ्य.
Hindi Diwas 2026: भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. मौके पर स्कूल और कॉलेजों में स्पीच, क्विज, कविता पाठ और निबंध लेखन जैसी कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे का इतिहास क्या है? इसके बारे में शायद बहुत से लोगों को पूरी जानकारी नहीं होगी. ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको हिंदी दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्ट्स, इसका इतिहास और इस दिन के महत्व के बारे में बताएंगे.
Hindi Diwas History: क्या है इस दिन के पीछे का इतिहास?
हिंदी दिवस की शुरुआत 14 सितंबर 1949 को हुई, जब संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था. आजादी के बाद देश में हिंदी को बढ़ावा देने और इसके महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई. हिंदी दिवस का मकसद लोगों को अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जोड़ना है. हिंदी दिवस में बारे में में और डिटेल जानकारी के लिए आप डिपार्टमेंट ऑफ ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा विभाग) की ऑफिशियल वेबसाइट rajbhasha.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
Hindi Diwas Constitutional Provisions Check Here
Hindi Diwas Facts: जानें हिंदी दिवस से जुड़े फैक्ट्स
- हिंदी दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में शामिल है.
- हिंदी साहित्य का इतिहास काफी समृद्ध है, जिसमें कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद और हरिवंश राय बच्चन जैसे कई महान साहित्यकारों का योगदान है.
- भारत के कई राज्यों में हिंदी प्रमुख संपर्क भाषा के रूप में इस्तेमाल होती है.
- शिक्षा, मीडिया, फिल्म और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है.
Hindi Diwas Importance: जानिए क्या है इसका महत्व
हिंदी दिवस केवल एक भाषा को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह भारतीय भाषाई और सांस्कृतिक विरासत के महत्व को समझने का अवसर भी देता है. यह दिन लोगों को हिंदी के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करता है और खासतौर पर नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और राजभाषा के महत्व को समझने का मौका देता है. हिंदी साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, सिनेमा और जनसंचार के क्षेत्र में व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली भाषाओं में शामिल है.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi School Holiday 2026: 14 सितंबर को क्या बिहार-झारखंड में बंद रहेंगे स्कूल? जानें छुट्टी का अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए