अब एक साल में करें IGNOU से पत्रकारिता का कोर्स, आवेदन शुरू

Updated:
विज्ञापन

इग्नू में MA का कोर्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IGNOU MA Journalism Admission: IGNOU के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब सिर्फ एक साल में MA की डिग्री मिल जाएगी. अप्लाई करने के लिए आपके पास बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए.

विज्ञापन

IGNOU MA Journalism Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने MA जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन (MA Journalism and Mass Communication) प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कोर्स ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में कराया जाएगा. आप इस कोर्स को हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में कर सकते हैं.

विज्ञापन

1 साल में पूरा होगा MA Journalism का कोर्स

IGNOU के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज के तहत संचालित MA Journalism and Mass Communication (MAJMCOY) की अवधि 1 साल है. ऐसे स्टूडेंट्स जो पत्रकारिता, मास कम्यूनिकेशन और न्यू मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स उपयोगी हो सकता है.


कौन ले सकता है IGNOU में एडमिशन?

इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेटस के पास चार साल की ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और ऑनर्स की डिग्री विद रिसर्च होनी चाहिए. साफ शब्दों में कहें तो चार साल की डिग्री पूरी कर चुके कैंडिडेट्स IGNOU के इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

IGNOU में हिंदी और इंग्लिश दोनों में होगी पढ़ाई

इग्नू का यह MA जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन प्रोग्राम इंग्लिश और हिंदी दोनों मीडियम में उपलब्ध है. डिस्टेंस लर्निंग मोड होने के कारण स्टूडेंट्स नियमित कॉलेज जाए बिना अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

एडमिशन के लिए क्या करें?

IGNOU ने इस प्रोग्राम के लिए Admission Open किया है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर एडमिशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं. 

IGNOU MA कोर्स के लिए कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले IGNOU की वेबसाइट पर जाएं और ODL Admission Portal पर क्लिक करें.
  • नए कैंडिडेट्स New Registration पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर अकाउंट बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद MA Journalism and Mass Communication (MAJMCOY) प्रोग्राम चुनें.
  • इसके बाद मांगी गई पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क/प्रोग्राम फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें. IGNOU के अनुसार फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI से किया जा सकता है.
  • आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके Submit कर दें.
  • एडमिशन कन्फर्म होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर सूचना दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: BTech CSE को झटका, इस ब्रांच को मिले सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola