AFCAT Result 2026 हुआ जारी, ऐसे करें चेक और डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

AFCAT Result 2026 जारी कर दिया गया है. भारतीय वायु सेना ने 8 अगस्त को आयोजित AFCAT परीक्षा का रिजल्ट 9 सितंबर 2026 को जारी किया. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ीएलिजिबिलिटी, एज लिमिट और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी यहां देखें.

विज्ञापन

AFCAT Result 2026: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने Air Force Common Admission Test (AFCAT) 02/2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अब अपना रिजल्ट AFCAT की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर चेक कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

AFCAT Result Out 2026: कब जारी हुआ रिजल्ट?

AFCAT 02/2026 का रिजल्ट 9 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है. रिजल्ट AFCAT की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जारी किया गया है. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हुई थी, जो 21 जून 2026 तक जारी थी. परीक्षा 8 अगस्त 2026 को हुई थी, जिसके लिए एग्जाम सिटी डिटेल्स 29 जुलाई को जारी किया गया था, जबकि एडमिट कार्ड 5 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराया गया था.

ये भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप D की Answer Key जारी, ऐसे चेक करें अपना रिस्पॉन्स शीट

AFCAT 02/2026 Result कैसे करें चेक?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले भारतीय वायु सेना की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध “AFCAT Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें.
  • कैंडिडेट्स रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
  • जरूरत पड़ने पर रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकालकर रखा जा सकता है.

AFCAT 02/2026 Result Check Here

AFCAT Vacancy and Eligibility: कितने पदों पर वैकेंसी और क्या है एलिजिबिलिटी?

AFCAT 02/2026 भर्ती के तहत कुल 142 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय वायु सेना की विभिन्न शाखाओं में कैंडिडेट्स को अवसर दिया जाएगा. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री के साथ 10+2 स्तर पर Physics और Mathematics विषय होना चाहिए. इसके अलावा BE या BTech करने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अन्य पदों की एलिजिबिलिटी AFCAT की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: SBI PO प्रीलिम्स में 15000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास, जानें कब होगी मेंस परीक्षा

AFCAT Age Limit: क्या होनी चाहिए एज लिमिट?

ब्रांच/एंट्रीन्यूनतम एजअधिकतम एज
AFCAT Flying Batch20 वर्ष24 वर्ष
Ground Duty Technical20 वर्ष26 वर्ष
Ground Duty Non-Technical20 वर्ष26 वर्ष
NCC Special Entryनियमों के अनुसारनियमों के अनुसार

AFCAT Selection Process: क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है. लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स को Air Force Selection Board (AFSB) प्रक्रिया के लिए बुलाया जाता है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है. सभी निर्धारित चरणों में सफल रहने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन संबंधित पद के लिए किया जाएगा.

Note: इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप AFCAT की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: RPSC डिप्टी जेलर भर्ती के लिए PET रिजल्ट हुआ जारी, एसे करें डाउनलोड और चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola