Bihar NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026: किसे मिला कौन सा मेडिकल कॉलेज, 31 अगस्त तक डाउनलोड करें अलाॅटमेंट आर्डर
मेडिकल स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो
Bihar NEET UG Counselling 2026 जारी हो गया है. UGMAC-2026 में सीट पाने वाले कैंडिडेट्स 31 अगस्त तक अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं. जानें MBBS-BDS सीट अलॉटमेंट, डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन और ओपनिंग- क्लोजिंग रैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी.
Bihar NEET UG Counselling 2026: बिहार में MBBS, BDS समेत मेडिकल और अन्य UG कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने UGMAC-2026 Round 1 का Provisional Seat Allotment Result जारी कर दिया है. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार MBBS में 3,574 सीटें और BDS में 221 सीटें अलाॅट की गई है. यानी कुल मिलाकर 3,795 सीटों का अलाॅटमेंट हुआ है. अब कैंडिडेट्स देख सकते हैं, कि उन्हें कौन सा कॉलेज और कौन सा कोर्स अलाॅट हुआ है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
आपके शहर में
Round 1 Seat Allotment Result के बाद क्या करें कैंडिडेट्स
BCECEB ने UGMAC-2026 Round 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 25 अगस्त 2026 को जारी किया है. राउंड-1 में सीट पाने वाले कैंडिडेट्स 25 से 31 अगस्त 2026 तक Seat Allotment Order डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं 27 से 31 अगस्त तक कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए है, जिन्होंने NEET UG 2026 क्वालिफाई करने के बाद बिहार UGMAC Counselling में रजिस्ट्रेशन और Choice Filling की थी. रिजल्ट देखने के बाद कैंडिडेट्स यह पता कर सकते हैं कि उन्हें MBBS, BDS या अन्य संबंधित कोर्स में कौन सा कॉलेज मिला है.
Bihar NEET UG Counselling 2026 Official Notification Check Here
Seat Allotment Order Last Date: जानिए कब तक कर सकते हैं डाउनलोड
Round 1 में सीट मिलने वाले कैंडिडेट्स के लिए अगला जरूरी काम Seat Allotment Order डाउनलोड करना है. BCECEB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं. आगे की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इस डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी.
NEET UG 2026 Document Verification and Admission: जानिए इस बारे में
BCECEB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Round 1 में जिन कैंडिडेट्स को सीट मिली है, उन्हें निर्धारित समय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. BCECEB ने इसके लिए 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक की तारीख तय की है.
ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट पर अपडेट, ऐसे करें चेक
Bihar UGMAC 2026 Round 1 Important Dates: जरूरी तारीखों पर एक नजर

Bihar NEET Round 2 Counselling 2026: अगर मनपसंद कॉलेज नहीं मिला तो क्या होगा?
Round 1 में मनपसंद कॉलेज नहीं मिलने पर कैंडिडेट्स को अगले counselling round का इंतजार करना चाहिए. Round 2 का कार्यक्रम जारी होने के बाद BCECEB के नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी मिलेगी. हालांकि जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि Round 2 ऑनलाइन काउंसलिंग को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है.
ये भी पढ़ें: NEET UG राउंड 1 और राउंड 2 में क्या फर्क है? समझें सिक्योरिटी डिपॉजिट का फॉर्मूला
UGMAC-2026 में किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?
Bihar UGMAC-2026 के तहत बिहार के सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में विभिन्न यूजी कोर्स में दाखिले के लिए counselling आयोजित की जा रही है. इसमें MBBS, BDS, BVSc & AH और BFSc जैसे कोर्स शामिल हैं. इसके जरिए मेडिकल, डेंटल, वेटरनरी और फिशरीज से जुड़े संस्थानों में उपलब्ध सीटों पर NEET UG 2026 के आधार पर दाखिला दिया जाएगा.
Bihar NEET Seat Allotment Result 2026 कैसे चेक करें?
- Round 1 Seat Allotment Result और Seat Allotment Order देखने के लिए कैंडिडेट्स BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद UGMAC-2026 से संबंधित सेक्शन खोलें और Round 1 Seat Allotment Result/Allotment Order के लिंक पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर अपना Seat Allotment Status देखें.
- रिजल्ट और अलॉटमेंट ऑर्डर को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए उसकी कॉपी सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: Bihar Medical College 2026: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें काॅलेज का पूरा डिटेल्स
Bihar NEET Opening-Closing Rank भी जारी
Round 1 Seat Allotment Result के साथ BCECEB ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर First Round Opening and Closing Rank of UGMAC-2026 की जानकारी भी उपलब्ध कराई है. इससे कैंडिडेट्स अलग-अलग कॉलेज और कोर्स में सीट अलॉटमेंट की रैंक से संबंधित जानकारी देख सकते हैं.
Bihar NEET Opening-Closing Rank Official Notification Check Here
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in चेक कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए