NEET UG राउंड 1 और राउंड 2 में क्या फर्क है? समझें सिक्योरिटी डिपॉजिट का फॉर्मूला

Updated:
विज्ञापन

मेडिकल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG पास करने के बाद असली टेंशन काउंसलिंग के राउंड्स को लेकर शुरू होती है. बहुत से स्टूडेंट्स को यह नहीं पता होता कि राउंड 1 और राउंड 2 के नियम अलग-अलग हैं, खासकर सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर.

विज्ञापन

NEET UG काउंसलिंग में पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो चुका है. अब काउंसलिंग के दूसरे राउंड के रिजल्ट का इंतजार है. NEET UG काउंसलिंग में सिक्योरिटी डिपोजिट टर्म की काफी चर्चा होती है. हालांकि, इसमें एक छोटी सी गलतफहमी हजारों रुपये के नुकसान का कारण बन सकती है. आइए NEET UG काउंसलिंग के सिक्योरिटी डिपोजिट को समझते हैं.

विज्ञापन

NEET UG काउंसलिंग में फ्री एग्जिट का ऑप्शन

नीट यूजी काउंसलिंग में राउंड 1 में सबसे राहत यह है कि अगर सीट मिल भी जाए और स्टूडेंट उसे ज्वाइन न करना चाहे, तो वह बिना किसी नुकसान के काउंसलिंग से बाहर निकल सकता है. इसे फ्री एग्जिट कहा जाता है, और इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट पूरी तरह वापस मिल जाती है.

राउंड 2 में फ्री एग्जिट क्यों नहीं मिलता

राउंड 2 से नियम पूरी तरह बदल जाते हैं. अगर इस राउंड में कोई सीट अलॉट हो जाए और स्टूडेंट उसे ज्वाइन नहीं करता, तो उसका सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो जाता है. इसे एग्जिट विद फॉर्फीचर कहा जाता है, यानी सीट छोडने की आजादी तो है, लेकिन उसकी कीमत जमा राशि के रूप में चुकानी पडती है.

पहलूराउंड 1राउंड 2
सीट न लेने परफ्री एग्जिट संभवएग्जिट विद फॉर्फीचर लागू
सिक्योरिटी डिपॉजिटपूरी वापस मिलती हैजब्त हो जाती है
अगले राउंड में हिस्साबिना नुकसान संभवसिर्फ मॉप-अप राउंड में मौका
सीट न मिलने परडिपॉजिट पूरी तरह वापसडिपॉजिट पूरी तरह वापस
अपग्रेडेशन ऑप्शनअगले राउंड में उपलब्धसीमित/नहीं (राउंड पर निर्भर)

एक जरूरी बात यह भी समझनी चाहिए कि अगर राउंड 1 या राउंड 2, किसी में भी सीट अलॉट नहीं होती, तो ऐसी स्थिति में सिक्योरिटी डिपॉजिट पूरी तरह वापस कर दिया जाता है. जब्ती का नियम सिर्फ तभी लागू होता है जब सीट मिलने के बाद भी स्टूडेंट उसे ज्वाइन न करे.

ये भी पढ़ें: NEET-UG अभ्यर्थी को कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी राहत, कहा- EWS सर्टिफिकेट जारी करने पर तुरंत विचार करे प्रशासन

मॉप-अप राउंड में किसे मौका मिलता है

जिन स्टूडेंट्स ने राउंड 1 में फ्री एग्जिट लिया था, जिन्हें कोई सीट नहीं मिली, या जिन्होंने राउंड 2 में डिपॉजिट जब्त कराकर सीट छोडी, वे सभी मॉप-अप राउंड में दोबारा हिस्सा ले सकते हैं. लेकिन जो स्टूडेंट राउंड 2 में सीट ज्वाइन कर चुके हैं, वे मॉप-अप राउंड के लिए एलिजिबल नहीं रहते.

ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट पर अपडेट, ऐसे करें चेक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola