सरकारी आवास के नाम पर 20 हजार की ठगी और मारपीट, बांकुड़ा में तृणमूल श्रमिक नेता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की हिरासत में विपत्तारण गोराई.

Bankura TMC Leader Arrested: बांकुड़ा जिले में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर ठगी. कट मनी और मारपीट के आरोप में तृणमूल श्रमिक संगठन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विपत्तारण गोराई गिरफ्तार. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Bankura TMC Leader Arrested: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से भ्रष्टाचार और दबंगई का एक मामला सामने आया है. केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना के तहत पक्का घर दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपए की वसूली करने और विरोध करने पर पीड़ित को मारपीट कर गांव से खदेड़ने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

मेजिया थाने की पुलिस ने विपत्तारण को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के श्रमिक संगठन INTTUC के मेजिया ब्लॉक का पूर्व अध्यक्ष है. उसका नाम विपत्तारण गोराई है. मेजिया थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बांकुड़ा जिला अदालत में पेश किया.

घर दिलाने के नाम पर वसूली और ‘गांव निकाला’

मेजिया थाना क्षेत्र के जेमुआ गांव निवासी करुणामय पाल ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2021 में सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर तत्कालीन INTTUC ब्लॉक अध्यक्ष विपत्तारण गोराई ने उनसे 20 हजार रुपए ऐंठ लिये थे. शिकायत के मुताबिक, करुणामय को पता चला कि नेता ने गांव के कई अन्य जरूरतमंदों से भी इसी तरह पैसे वसूले हैं, तो उन्होंने इसका विरोध किया. विरोध करने पर आरोपी नेता और उसके गुर्गों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और घर और गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु सरकार ने पश्चिम बंगाल आवास योजना का नाम बदला, 10 लाख से अधिक लाभुकों को मिली दूसरी किस्त

गांव वापसी के लिए मांगे 50 हजार

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, जब वे वापस अपने घर लौटना चाहते थे, तो आरोपी तृणमूल नेता ने उन पर 50 हजार रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया. यह रकम चुकाने के बाद ही उन्हें अपने गांव लौटने की इजाजत दी गयी और घर में रहने दिया गया.

ये भी पढ़ें: बंगाल में 1 लाख मकान और ग्रामीण सड़कों के लिए केंद्र देगा 1000 करोड़ : शुभेंदु अधिकारी

पुलिस कार्रवाई और जिला अदालत में पेशी

पीड़ित करुणामय पाल द्वारा मेजिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विपत्तारण गोराई को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट और कटमनी के खेल में कौन-कौन से अन्य स्थानीय प्रभावशाली लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: आवास प्लस योजना का सर्वेक्षण अंतिम चरण में, जिसके घर नहीं पहुंची टीम वे दिलीप घोष को करें ई-मेल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola