आसनसोल के सुकांतो मैदान में हिंसक संघर्ष, कई घायल, इलाके में भारी पुलिस तैनाती

Updated:
विज्ञापन

आक्रोसित महिला

आसनसोल के सुकांतो मैदान इलाके में शनिवार रात दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट में कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

आसनसोल से संतोष विश्वकर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत सुकांतो मैदान इलाके में शनिवार रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट होने से कई लोगों के घायल होने की खबर है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए पुलिस की ओर से भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे.

जिला अस्पताल में हो रहा घायलों का ईलाज

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वार्ड संख्या 42 में स्थित सुकांतो मैदान में वार्ड संख्या 43 के कुछ युवक बैठे हुए थे. आरोप है कि इसी दौरान नामोपाड़ा इलाके से कुछ युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में मोहम्मद सफीकुल्लाह खान के भाई के घायल होने की बात सामने आई है. उसके सिर पर चोट लगी है. घायल को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया.

हो रही अशांति फैलाने की कोशिश

घटना को लेकर सफीकुल्लाह खान ने आरोप लगाया कि सुकांतो मैदान में उनका भाई बैठा हुआ था, तभी कुछ लोग समूह बनाकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की. उनका आरोप है कि सत्ता परिवर्तन के बाद से कुछ लोगों को निशाना बनाकर लगातार मारपीट की जा रही है. वहीं, मानिक नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से सुकांतो मैदान इलाके में लगातार अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है और छोटे बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने नामोपाड़ा के कल्लू और उसके गुट के लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इलाके में पिकेटिंग और गश्त बढ़ा दी गयी

घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी के साथ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. देर रात डीसी सेंट्रल ध्रुव दास भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया. पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में पिकेटिंग और गश्त बढ़ा दी है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. सुकांतो मैदान वार्ड संख्या 42 और 43 के बीच स्थित है, जहां दोनों इलाकों के युवक अक्सर बैठने और खेलकूद के लिए आते हैं. इसी मैदान को लेकर दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola