होटल-लॉज की अग्निसुरक्षा जांच, पुलिस व दमकल का साझा निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

होटल में जांच करते पुलिस तथा दमकल विभाग के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

आसनसोल में पुलिस और दमकल विभाग ने जुबली मोड़ व सेनरेले रोड के होटलों में अग्निसुरक्षा मानकों की जांच की। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के दिए सख्त निर्देश।

विज्ञापन

बीरभूम के तारापीठ और कोलकाता में हाल में होटल में आग लगने की घटनाओं के बाद आसनसोल में भी अग्निसुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गयी है. शुक्रवार को आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के जुबली मोड़ और सेनरेले रोड स्थित विभिन्न होटलों में पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया.

विज्ञापन

अग्निशमन उपकरण व निकासी मार्ग की जांच

निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकासी मार्ग, सीढ़ियों, बिजली व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की गयी. अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को सभी अग्निसुरक्षा मानकों का पालन करने, उपकरणों को चालू हालत में रखने और निकासी मार्ग हमेशा खुला रखने का निर्देश दिया.

होटल में जांच करते पुलिस तथा दमकल विभाग के अधिकारी  | Prabhat Khabar Network
होटल के कर्मचारियों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लापरवाही पर कार्रवाई के संकेत

तारापीठ और कोलकाता की घटनाओं के बाद होटल, लॉज व गेस्ट हाउसों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है. अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और कर्मचारियों को आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण देने पर जोर दिया. साथ ही स्पष्ट किया कि अग्निसुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा.

होटल में जांच करते पुलिस तथा दमकल विभाग के अधिकारी  | Prabhat Khabar Network
होटल की छत पर में जांच करते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola