459 किलो से ज्यादा पोस्ता की भूसी के साथ 2 गिरफ्तार, 5 दिन की हिरासत में भेजे गये

Updated:
विज्ञापन

बाघमुंडी में 459 किलो पोस्त की भूसी बरामद, दो गिरफ्तार, 5 दिनों का पुलिस रेमंड.. | Prabhat Khabar Network

पुरुलिया पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान 459 किलो पोस्ता भूसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

विज्ञापन

पुरुलिया जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 459.14 किलोग्राम पोस्ता की भूसी बरामद की. मामले में बीरभूम जिले के दो आरोपियों हसन अली उर्फ लालन और शेख कुर्बान को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
बाघमुंडी में 459 किलो पोस्त की भूसी बरामद, दो गिरफ्तार, 5 दिनों का पुलिस रेमंड.. | Prabhat Khabar Network
पुलिस की गिरफ्त में पोस्त की भूसी की तस्करी करने वाले.| Prabhat Khabar Network

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात बाघमुंडी थाना क्षेत्र के एसएच-4 स्थित झालदा-बलरामपुर रोड पर नाका चेकिंग के दौरान एक काले रंग के एसयूवी को रोक कर तलाशी ली गयी. वाहन से 15 नायलॉन बोरों में रखा 459.14 किलोग्राम पोस्ता की भूसी बरामद हुई. हसन अली उर्फ लालन व शेख कुर्बान दोनों बीरभूम जिले के इलमबाजार थाना क्षेत्र के सोनामणि गांव के निवासी हैं.

बाघमुंडी में 459 किलो पोस्त की भूसी बरामद, दो गिरफ्तार, 5 दिनों का पुलिस रेमंड.. | Prabhat Khabar Network
पोस्त की भूसी से भरी बोरियों को पुलिस ने किया सील. | Prabhat Khabar Network

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि कार्यपालक दंडाधिकारी-सह-बाघमुंडी के बीडीओ, झालदा के एसडीपीओ और बाघमुंडी थाना प्रभारी की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई की गयी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी. बाघमुंडी थाना में 19 अगस्त 2026 को कांड संख्या 130/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बाघमुंडी में 459 किलो पोस्त की भूसी बरामद, दो गिरफ्तार, 5 दिनों का पुलिस रेमंड.. | Prabhat Khabar Network
कार में रखे पोस्त की भूसी. | Prabhat Khabar Network

गुरुवार को दोनों आरोपियों को पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया, जहां जमानत नामंजूर करके उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत व उसकी संभावित आपूर्ति के ठिकाने का पता लगाने में जुटी है.


विज्ञापन
Hansraj Singh

लेखक के बारे में

By Hansraj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola