जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा : कैंपस में तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट मामले में दर्ज हुई FIR

Updated:
विज्ञापन

जादवपुर विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र संगठनों के बीच हुई भिड़ंत.

Jadavpur University Violence FIR: कोलकाता की यादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस में कई शिकायतें दर्ज. ऐतिहासिक प्रतीक को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की जांच शुरू.

विज्ञापन

Jadavpur University Violence FIR: कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई हिंसा और अराजकता मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. गुरुवार को परिसर में हुई झड़प के बाद देर रात तक चले बवाल और तोड़फोड़ के खिलाफ पुलिस की विशेष टीमों ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मुख्य द्वार में तोड़फोड़ और आगजनी

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दर्ज करायी गयी पहली शिकायत में कहा गया है कि मध्यरात्रि को बाहरी तत्वों और भीड़ ने जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में जबरन घुसने की कोशिश की. इस दौरान मुख्य द्वार (Main Gate) को क्षतिग्रस्त किया गया, तोरणों (Festoons) में आग लगा दी गयी और कुछ छात्रों को एक इमारत के अंदर बंद कर दिया गया.

ऐतिहासिक प्रतीक को नुकसान

दूसरी शिकायतकोलकाता स्थित विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर हुई हिंसा से जुड़ी है. उपद्रवियों ने गेट पर चढ़कर महान चित्रकार नंदलाल बोस द्वारा बनाये गये विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक प्रतीक चिह्न को नुकसान पहुंचाया. इतना ही नहीं, कैंपस के अंदर और बाहर पथराव की गयी. बोतलें भी फेंकी गयीं.

ये भी पढ़ें: जादवपुर विश्वविद्यालय में 16 को ‘द बंगाल फाइल्स’ की स्क्रीनिंग से पहले संग्राम, वामपंथी छात्र संगठनों ने किया विरोध

8बी बस स्टैंड पर पुलिस से सीधी झड़प

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और एबीवीपी के समर्थकों ने जब पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर मार्च करने की कोशिश की, तो दक्षिण कोलकाता के 8बी बस स्टैंड इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच झड़प हुई.

ये भी पढ़ें: जादवपुर विश्वविद्यालय में हिंसक झड़प, ABVP पर SFI समर्थकों का हमला

कड़े कदम और शाम के बाद नो-एंट्री

विश्वविद्यालय के कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जांच के लिए एक आंतरिक समिति के गठन का आदेश दिया है. इसके साथ ही, सुरक्षा के मद्देनजर शाम के बाद कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola