DU में UG के बाद सीधे PhD का मौका, बिना मास्टर डिग्री के कर सकेंगे आवेदन

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

DU PhD Offer: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (FYUP) की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. अब योग्य छात्र बिना मास्टर डिग्री किए सीधे PhD में दाखिला ले सकेंगे.

विज्ञापन

DU PhD Offer: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने FYUP के पहले बैच के छात्रों को ध्यान में रखते हुए यह खास व्यवस्था की है. यह मौका फिलहाल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिया गया है. आइए इसको डिटेल्स में समझते हैं.

विज्ञापन

DU में FYUP करने वालों को सीधे PhD का रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शुरू किया था. अब इस प्रोग्राम का पहला बैच 2026 में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इन छात्रों में से योग्य उम्मीदवारों को सीधे PhD प्रोग्राम में जाने का मौका दिया जाएगा.

कितने CGPA वालों को मिलेगा मौका?

सीधे PhD में आवेदन करने के लिए छात्रों को FYUP में कम से कम 7.5 CGPA हासिल करना होगा. वहीं SC और ST वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम योग्यता 7 CGPA रखी गई है.

FYUP के चार साल पूरे करने के बाद जिन छात्रों का CGPA तय मानक के बराबर या उससे ज्यादा है, वे इस खास व्यवस्था के तहत PhD के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, PhD में दाखिला यूनिवर्सिटी के तय नियमों और प्रक्रिया के अनुसार ही होगा.

सिर्फ 2026-27 के लिए खास व्यवस्था

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि यह व्यवस्था FYUP के पहले बैच को ध्यान में रखते हुए की गई है. फिलहाल यह विशेष मौका सिर्फ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लागू होगा.

35943 छात्रों ने पूरी की FYUP की पढ़ाई

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 2025 में तीसरे साल की पढ़ाई पूरी करने वाले 40,005 छात्रों में से 35,943 छात्रों ने FYUP का चौथा साल भी पूरा किया. इनमें स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र भी शामिल थे. FYUP को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्रों को पारंपरिक डिग्री के साथ रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों से भी जोड़ा जा सके.

12111 छात्रों ने PG के लिए किया आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सत्र के लिए पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में 5,857 सीटें रखी हैं. वहीं चौथे साल के 35,943 छात्रों में से 12,111 छात्रों ने PG प्रोग्राम के लिए आवेदन किया है.

यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, यह संख्या कुल FYUP छात्रों की करीब 34.27 फीसदी है. ऐसे में अब जिन छात्रों ने 7.5 CGPA या उससे ज्यादा हासिल किया है, उनके लिए सीधे PhD का रास्ता खुलना काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: DU में पढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता, इन 11 कॉलेज में मिलेगा 12वीं के आधार पर एडमिशन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola