DU UG Admission 2026 : दिल्ली यूनिवर्सिटी के नैक ए++ कॉलेज में एडमिशन का मौका
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
दिल्ली विश्वविद्यालय का नैक ए++ ग्रेड प्राप्त श्यामलाल कॉलेज (मॉर्निंग) कुछ पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर मेरिट बेस्ड एडमिशन का मौका दे रहा है.
DU UG Admission 2026 : आप अगर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के सपने को पूरा करने से किसी वजह से चूक गये हैं और आपने अभी तक ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन नहीं लिया है , तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है. दिल्ली विश्वविद्यालय का नैक ए++ ग्रेड प्राप्त श्यामलाल कॉलेज (मॉर्निंग) कुछ पाठ्यक्रमों में बची हुई सीटों पर मेरिट बेस्ड एडमिशन का मौका दे रहा है. यह दाखिला सिर्फ उन छात्रों को दिया जायेगा, जिन्होंने अभी तक डीयू के किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है.
कोर्स, जिनमें ले सकते हैं एडमिशन
कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर दाखिले का नोटिफिकेशन निकाला है, जिसके मुताबिक कॉलेज के तीन विभागों में अलग-अलग कोर्सेज की कुछ सीटों दाखिले का मौका है-
- बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री
- बीएससी फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रॉनिक्स
- बीए हिंदी ऑनर्स
बारहवीं के अंकों के आधार पर मिलेगा प्रवेश
इन विभागों की कुछ सीटों पर कॉलेज सत्र 2026-27 के लिए बारहवीं के अंकों के आधार पर सीधे मेरिट बेस्ड दाखिला देनेवाला है. एडमिशन के लिए आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थी को कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म को भरना होगा. प्राप्त आवेदनों के आधार पर कॉलेज अपनी एक मेरिट लिस्ट बनायेगा, जिसके आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा.
आवेदन व फीस भुगतान की मुख्य तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 19 अगस्त से 21 अगस्त 2026.
- मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि : 23 अगस्त, 2026.
- एडमिशन और प्रमाणपत्रों का सत्यापन : 24-25 अगस्त.
- फीस भुगतान की तिथि : 24-25 अगस्त.
विस्तार से जानने के लिए कॉलेज की वेबसाइट देखें
ज्यादा जानकारी के लिए इस वेब लिंक को देखें : https://www.slc.du.ac.in/uploads/focus/vacant_seat_notice.pdf छात्रों को सलाह दी गयी है कि वे किसी भी सूचना के लिए कॉलेज की वेबसाइट https://www.slc.du.ac.in/ को नियमित रूप से देखते रहें.
यह भी पढ़ें : कानून के कवच में 'वंदे मातरम्'
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Singh Parihar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








