यूपी के टॉप 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
मेडिकल स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
NEET UG Counselling 2026: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है. नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्रों को बेस्ट कॉलेज के बारे में पता होना जरूरी है. इस कड़ी में यहां उत्तर प्रदेश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज के बारे में जानेंगे.
NEET UG Counselling 2026: MBBS में एडमिशन का सपना देखने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के दौरान कॉलेज की फीस, पढ़ाई का माहौल, हॉस्पिटल एक्सपोजर, शहर और पिछले वर्षों के कटऑफ जैसी चीजों को ध्यान में रखकर चॉइस भरते हैं. उत्तर प्रदेश में कई ऐसे सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जहां NEET UG स्कोर के आधार पर MBBS में दाखिला मिलता है.
यूपी के टॉप 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज
| रैंक | मेडिकल कॉलेज | शहर |
| 1 | King George's Medical University | लखनऊ |
| 2 | Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences | लखनऊ |
| 3 | Lala Lajpat Rai Memorial Medical College | मेरठ |
| 4 | GSVM Medical College | कानपुर |
| 5 | Government Institute of Medical Sciences | ग्रेटर नोएडा |
| 6 | Sarojini Naidu Medical College | आगरा |
| 7 | Moti Lal Nehru Medical College | प्रयागराज |
| 8 | Baba Raghav Das Medical College | गोरखपुर |
| 9 | Maharani Laxmibai Medical College | झांसी |
| 10 | Uttar Pradesh University of Medical Sciences | सैफई |
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
लखनऊ स्थित King George's Medical University यानी KGMU उत्तर प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है. यहां मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ मरीजों के इलाज और क्लिनिकल ट्रेनिंग का अच्छा एक्सपोजर मिलता है.
बड़ी संख्या में मरीज आने के कारण MBBS छात्रों को अलग-अलग तरह के केस देखने और समझने का मौका मिलता है. NEET UG Counselling में अच्छे स्कोर वाले उम्मीदवार इस कॉलेज को अपनी पसंद में ऊपर रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026 में बदलाव, MCC ने बदला राउंड 1 का शेड्यूल
डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ
लखनऊ का Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences यानी RMLIMS भी मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. संस्थान में आधुनिक सुविधाओं के साथ मेडिकल पढ़ाई और अस्पताल की ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाता है.
यूपी के ये मेडिकल कॉलेज भी हैं खास
उत्तर प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट काफी लंबी है. टॉप विकल्पों में Meerut का Lala Lajpat Rai Memorial Medical College और Kanpur का GSVM Medical College शामिल हैं. दोनों संस्थान लंबे समय से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं.
इसके अलावा Greater Noida का Government Institute of Medical Sciences भी तेजी से लोकप्रिय हुआ है. वहीं Agra का Sarojini Naidu Medical College भी प्रदेश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में शामिल है. इन कॉलेजों में MBBS के साथ मरीजों के बीच प्रैक्टिकल ट्रेनिंग का मौका मिलता है.
प्रयागराज से गोरखपुर तक कई बड़े विकल्प
प्रयागराज का Moti Lal Nehru Medical College भी यूपी के प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल है. मेडिकल एजुकेशन और क्लिनिकल एक्सपोजर के लिहाज से यह संस्थान काफी महत्वपूर्ण है.
वहीं Gorakhpur का Baba Raghav Das Medical College पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में से एक है. Jhansi का Maharani Laxmibai Medical College भी MBBS के लिए उम्मीदवारों की पसंद में रहता है. इसके अलावा Saifai स्थित Uttar Pradesh University of Medical Sciences भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की प्रमुख सूची में शामिल है.
NEET Counselling में चॉइस भरते समय रखें ध्यान
NEET UG Counselling 2026 में कॉलेज चुनते समय सिर्फ नाम देखकर चॉइस फिलिंग करना सही रणनीति नहीं होगी. उम्मीदवारों को पिछले साल के कटऑफ, सीटों की संख्या, कॉलेज की फीस, हॉस्पिटल सुविधाएं, हॉस्टल, लोकेशन और क्लिनिकल एक्सपोजर जैसी चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें: दांतों का सर्जन बनना है तो यहां करें रजिस्ट्रेशन, MCC ने जारी किया शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









