Bihar STET 2026 Registration Live: Bihar STET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

Bihar STET अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो

Bihar STET 2026 Registration: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar STET 2026 Registration Live: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी Bihar STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अगस्त 2026 से ऑफिशियली शुरू कर दी है.

माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्तर पर शिक्षक पात्रता हासिल करने के इच्छुक अभ्यर्थी बिहार बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर stetregistration.cbrt.co.in जाकर अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 रखी गई है.

How to Apply Bihar STET: ऐसे भरें बिहार STET 2026 का ऑनलाइन फॉर्म

  1. सबसे पहले BSEB STET के ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए 'STET 2026 Registration' लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर नया रजिस्ट्रेशन करें और पासवर्ड बनाएं.
  4. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पते की जानकारी भरें.
  5. निर्धारित साइज में अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन कर अपलोड करें.
  6. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करें.
  7. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी डिटेल्स को दोबारा चेक कर लें.
  8. अब फाइनल सबमिट कर भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

Bihar STET 2026 Application Fee: कितना लगेगा आवेदन फीस?

अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार सिंगल पेपर (Paper 1 या Paper 2) या फिर दोनों पेपर (Paper 1 & 2) के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सिंगल पेपर (पेपर 1 या पेपर 2): सामान्य, EWS, BC, EBC वर्ग: 960
  • SC-ST, दिव्यांग वर्ग: 760
  • दोनों पेपर (पेपर 1 और 2 दोनों): सामान्य, EWS, BC, EBC वर्ग: 1440
  • SC-ST, दिव्यांग वर्ग: 1140

Bihar STET Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • पेपर 1 (माध्यमिक - कक्षा 9 व 10): संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (स्नातक) और B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है.
  • पेपर 2 (उच्च माध्यमिक - कक्षा 11 व 12): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर डिग्री) और BEd होना जरूरी है. यह पेपर कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षक पदों के लिए है.

आरक्षित वर्गों (SC, ST, EBC, BC और दिव्यांग) को निर्धारित शैक्षणिक अंकों में 5% की छूट दी गई है. कंप्यूटर साइंस और कुछ विशेष विषयों के लिए नियम नियमावली के अनुसार हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार STET 2026 का डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी, जानें फीस और योग्यता

Bihar STET Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

Bihar STET में पेपर 1 के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड की योग्यता मांगी गई है. यह पेपर कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षक पदों से जुड़ा है.

पेपर 2 के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ बीएड की योग्यता जरूरी है. यह पेपर कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षक पदों के लिए है.

कंप्यूटर साइंस विषय के लिए बीएड को लेकर अलग प्रावधान है. वहीं एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है.

Bihar STET 2026 के बारे में डिटेल्ड इंफॉर्मेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं.

Bihar STET 2026 Detailed Information

ये भी पढ़ें: Bihar GK in Hindi: BPSC और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रट लें ये बिहार GK के 15 जरूरी सवाल


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन