Education Budget 2026-27: 1 लाख 39 हजार करोड़ का बजट, एजुकेशन को अब तक का सबसे बड़ा सौगात

Updated:
विज्ञापन

पढ़ाई करते स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो

Education Budget 2026-27: मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के बजट में 8.27% की बढ़ोतरी हुई है. स्कूल शिक्षा और लिटरेसी विभाग को 83,562 करोड़ रुपए का अब तक का सबसे बड़ा बजट एलोकेशन मिला है. जानें उच्च शिक्षा के बजट और 2013-14 से अब तक हुए बदलाव की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

School Education Budget 2026-27: केंद्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट एलोकेशन में बड़ा इजाफा किया है. यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से X पर पोस्ट जारी करके दी गई है. बताया जा रहा है कि यह इस विभाग का अब तक का सबसे बड़ा बजट एलोकेशन है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

Total Education Budget Allocation: एजुकेशन के लिए कुल एलोकेशन कितना है?

स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए कुल 1,39,289.48 करोड़ रुपए एलोकेट किए गए हैं. यह फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के बजट अनुमान की तुलना में 8.27% अधिक है.

School Education and Literacy Budget Allocation: जानिए स्कूल शिक्षा के लिए कितना है एलोकेशन?

जारी रिपोर्ट के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एंड लिटरेसी (Department of School Education & Literacy) को 2026-27 में 83,562 करोड़ रुपए का एलोकेशन मिला है, जो इस विभाग का अब तक का सबसे अधिक बजट एलोकेशन है. इससे स्कूली शिक्षा ने क्षेत्र में काफी अच्छा सुधार होगा. यह फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के बजट अनुमान की तुलना में करीब 4,990 करोड़ रुपए यानी 6.35% अधिक है.

ये भी पढ़ें: PM Free Online Coaching Scheme 2026: घर बैठे मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, गरीब-मिडिल क्लास छात्रों का कम होगा खर्च

Higher Education Budget Allocation: जानिए उच्च शिक्षा के लिए बजट में कितना एलोकेशन

मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की ओर से X पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में 55,727.22 करोड़ रुपए का एलोकेशन किया गया है. यह पिछले फाइनेंशियल ईयर के बजट अनुमान की तुलना में 5,649.27 करोड़ रुपए यानी 11.28% की बढ़ोतरी है.

ये भी पढ़ें: BPSC 72nd CCE Study Plan 2026: प्रीलिम्स में बचे 70 दिन, ऐसे करें तैयारी, जानें Exam Pattern में बदलाव

Education Budget Increased Since 2013: 2013-14 से अब तक कितना बढ़ा शिक्षा बजट?

आंकड़ों के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2013-14 में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन का कुल बजट एलोकेशन करीब 65,867 करोड़ रुपए था. फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में यह बढ़कर 1,39,289.48 करोड़ रुपए हो गया है. यह बजट एजुकेशन के क्षेत्र में काफी अच्छी बढ़ोतरी बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: DMCH Admission 2026: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें Fees, Seats और पूरी डिटेल


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola