नहीं आई UGC NET की पूरी आंसर की, इन विषयों की रोकी गई लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

UGC NET आंसर की चेक करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अब कैंडिडेट्स अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देखकर अपने मार्क्स का अंदाजा लगा सकते हैं.

विज्ञापन

UGC NET June 2026 Answer Key: इस बार यूजीसी नेट आंसर की जारी होने में मामला थोड़ा अलग है. अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की आंसर की अभी जारी नहीं की गई है. इन तीनों सब्जेक्ट्स के पेपर को लेकर कैंडिडेट्स ने कई शिकायतें की थीं. अब एनटीए इन शिकायतों की जांच करा रहा है.

UGC NET के 84 सब्जेक्ट्स की आंसर की जारी

यूजीसी नेट जून 2026 का एग्जाम 22 जून से 30 जून के बीच कराया गया था. इस बार कुल 87 सब्जेक्ट्स में परीक्षा हुई थी. इनमें से 84 सब्जेक्ट्स की प्रोविजनल आंसर की अब जारी कर दी गई है.

आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने पेपर में दिए गए जवाबों का मिलान कर सकते हैं. इससे उन्हें यह अंदाजा हो जाएगा कि एग्जाम में कितने सवाल सही हुए हैं और संभावित मार्क्स कितने बन रहे हैं.

अंग्रेजी की आंसर की क्यों रोकी गई?

अंग्रेजी सब्जेक्ट की आंसर की फिलहाल जारी नहीं की गई है. इसकी वजह पेपर को लेकर सामने आई शिकायतें हैं. कुछ कैंडिडेट्स ने दावा किया है कि साल 2024 के यूजीसी नेट एग्जाम में पूछे गए कई सवाल जून 2026 के पेपर में फिर से पूछे गए.

इन शिकायतों को देखते हुए एनटीए ने अंग्रेजी की आंसर की को फिलहाल रोक दिया है. अब एक कमेटी इन शिकायतों की जांच करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा.

समाजशास्त्र और कॉमर्स का भी यही हाल

समाजशास्त्र के पेपर को लेकर भी कैंडिडेट्स ने कई शिकायतें की हैं. कुछ सवालों में गलतियां, नाम और विषय से जुड़े शब्दों में गड़बड़ी और हिंदी ट्रांसलेशन को लेकर सवाल उठाए गए हैं. इसके अलावा कुछ कैंडिडेट्स ने पेपर लीक होने का दावा भी किया है.

कॉमर्स की आंसर की भी फिलहाल जारी नहीं हुई है. इस सब्जेक्ट को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं. एनटीए इन शिकायतों को देखने के बाद ही आगे का फैसला करेगा.

UGC NET Answer Key पर ऐसे करें ऑब्जेक्शन

जिन 84 सब्जेक्ट्स की प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है, उनके कैंडिडेट्स अब अपने आंसर चेक कर सकते हैं. अगर किसी सवाल का जवाब गलत लगता है, तो उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है.

एनटीए के मुताबिक, आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की विंडो 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक खुली है. हर सवाल पर ऑब्जेक्शन के लिए 200 रुपये फीस देनी होगी. यह फीस नॉन-रिफंडेबल होगी.


UGC NET Answer Key की नोटिस
UGC NET Answer Key की नोटिस

ऑब्जेक्शन दर्ज करते समय कैंडिडेट को यह बताना होगा कि उसे आंसर गलत क्यों लग रहा है. इसके साथ सही जवाब के सपोर्ट में जरूरी प्रमाण भी देना होगा.

ये भी पढ़ें: UPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के 8 विषय का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक

इन 3 सब्जेक्ट्स के कैंडिडेट्स को करना होगा इंतजार

अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के कैंडिडेट्स को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. इन तीनों सब्जेक्ट्स की शिकायतों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है.

अभी एनटीए ने इन तीनों सब्जेक्ट्स का एग्जाम कैंसिल करने या दोबारा कराने का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. इसलिए कैंडिडेट्स को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से परेशान होने की जरूरत नहीं है.

आंसर की के बाद आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट

प्रोविजनल आंसर की पर आए ऑब्जेक्शन की जांच के बाद एनटीए फाइनल आंसर की तैयार करेगा. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर यूजीसी नेट का रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

फिलहाल 84 सब्जेक्ट्स के कैंडिडेट्स के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को ध्यान से चेक करें. अगर किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है, तो 18 अगस्त तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर दें.

वहीं अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के कैंडिडेट्स को एनटीए के अगले ऑफिशियल नोटिस का इंतजार करना होगा. अब इन तीनों सब्जेक्ट्स के कैंडिडेट्स की नजर एनटीए की अगली अपडेट पर है.

ये भी पढ़ें: UGC NET जून परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola