आशीष बनर्जी मौत मामले में ब्लैकमेलिंग, धमकी और प्रताड़ना का एंगल, जानें शुभेंदु अधिकारी क्या बोले
आशीष बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी.
Suvendu Adhikari on Ashish Banerjee TMC Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी का शव टीएमसी कार्यालय में फांसे के फंदे से झूलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘सुसाइडल नोट’ की जांच और तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्ट तत्वों द्वारा धमकी दिये की आशंका जतायी है.
Suvendu Adhikari on Aबंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत में ब्लैकमेलिंग, धमकी और प्रताड़ना का एंगल, जानें शुभेंदु अधिकारी क्या बोलेshish Banerjee TMC Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला. इसके बाद राज्य की राजनीति गरमा गयी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना पर दुख जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि टीएमसी के भीतर मौजूद भ्रष्ट तत्वों ने संभवतः उन्हें कोई गंभीर धमकी दी होगी, जिसके चलते यह दुखद घटना घटी.
ऑफिस से मिली चिट्ठी की होगी जांच
पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने कहा कि विपक्षी पार्टी के कार्यालय से बरामद पूर्व विधायक के एक पत्र की भी जांच करायी जायेगी. इस पत्र में कहा गया था कि आशीष बनर्जी की मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. पत्र में राजनीति में आने पर अफसोस जताया गया था.
आशीष बनर्जी के लेटरहेड पैड पर हस्तलिखित ‘सुसाइडल नोट’ की जांच करायी जायेगी. लिखावट की भी जांच होगी. यह भी जांच की जायेगी कि क्या बनर्जी को किसी ने धमकी दी थी. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
लेटरहेड पर हाथ से लिखा सुसाइडल नोट
घटनास्थल से आशीष बनर्जी के लेटरहेड पर एक हस्तलिखित पत्र मिला है. इस कथित सुसाइडल नोट में लिखा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई अन्य व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है और उन्हें अपने राजनीति में आने के फैसले पर गहरा अफसोस है.
ये भी पढ़ें: 'मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है...', आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने क्या-क्या लिखा
लिखावट की करायी जायेगी फॉरेंसिक जांच
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं लेगी. टीएमसी के पार्टी कार्यालय से बरामद सुसाइडल नोट और उसकी लिखावट की सत्यता की फॉरेंसिक जांच करायी जायेगी.
ब्लैकमेलिंग और धमकी एंगल से भी होगी जांच
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग देने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही इस बिंदु पर गहन जांच के आदेश दिये गये हैं कि क्या बनर्जी को विपक्षी दल के ही किसी गुट या व्यक्ति द्वारा ब्लैकमेल या प्रताड़ित किया जा रहा था.
ये भी पढ़ें: तृणमूल नेता आशीष बंद्योपाध्याय की मौत, पार्टी कार्यालय में फांसी पर झूलता मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव
आशीष बनर्जी के परिजनों से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि आशीष बनर्जी के परिजनों से उन्होंने फोन पर बात की है. जल्द ही उनसे मिलने भी जायेंगे. आशीष दा के साथ उनके मधुर संबंध थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के पूर्व स्पीकर एक अच्छे इंसान थे. भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले विधायक ने उनके घर जाकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आशीष बनर्जी के अच्छे संबंध थे. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.
चुनाव के बाद ममता बनर्जी से आशीष ने कर लिया था किनारा
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल चुनाव 2026 हारने के बाद ममता बनर्जी ने एक कमेटी का गठन किया. इसके तुरंत बाद आशीष बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी. शुभेंदु ने कहा कि उन्होंने आशीष बनर्जी के परिजनों से बातचीत की और उनसे कहा कि वे पुलिस के साथ जांच में सहयोग करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










