तृणमूल नेता आशीष बंद्योपाध्याय की मौत, पार्टी कार्यालय में फांसी पर झूलता मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव

Updated:
विज्ञापन

आशीष बंद्योपाध्याय और रोते समर्थक.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. रामपुरहाट के पूर्व विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का शव उनके पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

बीरभूम जिले के रामपुरहाट से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट के पूर्व विधायक आशीष बंद्योपाध्याय की मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह उनका शव उनके घर के समीप स्थित तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला.

आत्महत्या मानकर जांच कर रही पुलिस

घटना की खबर फैलते ही रामपुरहाट में सनसनी फैल गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा. आशीष बंद्योपाध्याय की मौत की खबर सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है.

तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में थे शामिल

आशीष बंद्योपाध्याय लंबे समय तक रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे और पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के पद पर भी रहे. वह बीरभूम की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं. बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस कोर कमेटी के चेयरपर्सन भी थे. हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उनकी गतिविधियां कैसी थीं और आखिर किन परिस्थितियों में यह दुखद घटना हुई. मौत की सूचना मिलते ही रामपुरहाट और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट रहे हैं.

घर के बगल में ही है कार्यालय

पूर्व राज्य मंत्री और तृणमूल विधायक आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के कार्यकाल में वे बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके थे. उनके घर के बगल में ही पार्टी कार्यालय है. उनका लटका हुआ शव आज सुबह उसी पार्टी कार्यालय से बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग वहां जमा हो गए. हालांकि, पता चला है कि पूर्व विधायक के घर के सामने किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व मंत्री का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. पूर्व उपाध्यक्ष की मृत्यु का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा. रामपुरहाट पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. आशीष के समर्थकों में गम का माहौल है. कई लोग दहाड़ मारकर रो रहे हैं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola