राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्मकार राजा सेन का निधन, ‘दामू’ और ‘देश’ जैसी फिल्मों का किया था निर्देशन

Updated:
विज्ञापन

फिल्मकार राजा सेन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Filmmaker Raja Sen Passes Away: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज बांग्ला फिल्मकार राजा सेन का 71 वर्ष की उम्र में निधन. एसएसकेएम अस्पताल में ली अंतिम सांस. जया बच्चन और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘देश’ का किया था निर्देशन.

विज्ञापन

Raja Sen Death News: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एवं फिल्म ‘दामू’ के लिए मशहूर रहे दिग्गज बांग्ला फिल्मकार राजा सेन का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां एक राजकीय अस्पताल में निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. वह कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. अस्पताल के सूत्रों ने राजा सेन के निधन की जानकारी दी.

विज्ञापन

इलाज के बाद भी बिगड़ती गयी तबीयत

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि फेफड़ों, हृदय और गुर्दे से जुड़ी जटिलताओं के बाद सेन की हालत पिछले कुछ दिनों में काफी बिगड़ गयी थी. उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं. उपचार के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

घर में गिरने से कमर में लगी थी चोट

घर में गिर जाने की वजह से सेन को पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी. चोटिल होने के बाद शुरू में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत बिगड़ गयी और बाद में फेफड़ों तथा हृदय संबंधी जटिलताएं हो गयीं. उन्हें सोमवार को एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां बाद में उन्हें गुर्दे से संबंधित जटिलताएं भी हो गयीं.

ये भी पढ़ें: टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा के समुद्र में डूबे

बंग्ला फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक

फिल्मकार के निधन से बांग्ला फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक उत्पन्न हो गया. राजा सेन ने वर्ष 1996 में ‘दामू’ के साथ फीचर फिल्म निर्देशन में पदार्पण किया था. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. सेन ने अपने लंबे करियर के दौरान कई फीचर फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और वृत्तचित्रों का निर्देशन किया.

ये भी पढ़ें: बांग्ला फिल्मों के अभिनेता जय बनर्जी का निधन

राजा सेन की प्रमुख और चर्चित फिल्में

  • आत्मीय स्वजन
  • देश
  • देवीपक्ष
  • कृष्णकांतेर एर विल
  • लेबोरेटरी
  • माया मृदंग

जया बच्चन और अभिषेक बच्चन को किया था डायरेक्ट

वर्ष 2002 में आयी उनकी फिल्म ‘देश’ में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अभिनय किया था. सेन ने रवींद्र संगीत की प्रख्यात गायिका सुचित्रा मित्र समेत कई प्रमुख हस्तियों और सांस्कृतिक व्यक्तित्वों पर वृत्तचित्र भी बनाये थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola