कारोबारी के बेटे का अपहरण करने और रंगदारी मांगने के आरोप में बीजेपी नेता विश्वजीत तालुकदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BJP Leader Biswajit Talukdar Arrested: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में व्यापारी के बेटे का अपहरण करने और हाइ-वे पर ट्रकों से वसूली के आरोप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत तालुकदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

विज्ञापन

BJP Leader Biswajit Talukdar Arrested: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से एक बड़ी खबर है. एक कारोबारी के बेटे का अपहरण करने और मालवाहक वाहनों से रंगदारी वसूलने के आरोपों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भाजपा के तूफानगंज-4 मंडल उपाध्यक्ष विश्वजीत तालुकदार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

अलीपुरदुआर के व्यापारी ने दर्ज करायी थी शिकायत

पड़ोसी जिले अलीपुरदुआर के एक व्यापारी ने कूचबिहार के बक्सीरहाट थाने में विश्वजीत तालुकदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि तालुकदार ने उससे रंगदारी मांगी थी और पैसे न देने पर उसके बेटे का अपहरण कर लिया. शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात तूफानगंज में तालुकदार के आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वसूली करने का भी है आरोप

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पश्चिम बंगाल और असम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों, पत्थर लदे डंपरों, मछली, मुर्गी और सुपारी से लदे ट्रकों से नियमित रूप से रंगदारी वसूलता था.

ये भी पढ़ें: अनंत महाराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन , आंदोलन की दी धमकी

भाजपा के भीतर से उठी कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के अंदर से भी उनके खिलाफ विरोध के सुर उठने लगे हैं. स्थानीय भाजपा नेता कमल दास ने आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा- हम ऐसा नेता नहीं चाहते, जो पार्टी के नाम पर वसूली करे. उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए.

जिला के उपाध्यक्ष बोले- गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं

भाजपा के कूचबिहार जिला के उपाध्यक्ष बिराज बसु ने कहा कि पार्टी किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी की अनैतिक या गैर-कानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी. दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: रंगदारी के आरोपों पर बंगाल बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, 30 से अधिक पदाधिकारी निलंबित, 200 को नोटिस

शमिक भट्टाचार्य ने पहले ही दी थी चेतावनी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पूर्व में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को रंगदारी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी थी. बक्सीरहाट थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: दिलीप घोष बोले- विधायकों पर चढ़ रहा सत्ता का नशा, सिंडिकेट और वसूली संस्कृति से रहें दूर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola