अनंत महाराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन , आंदोलन की दी धमकी

Updated:
विज्ञापन

फोटो: भाषण देते कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने भाजपा सांसद अनंत महाराज की गिरफ्तारी की मांग की है और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Durgapur News: कांग्रेस पार्टी की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर की जा रही कथित अपमानजक टिप्पणियों के मामले में भाजपा के राज्यसभा सदस्य नागेंद्र नाथ राय उर्फ अनंत महाराज (Nagendra Nath Roy Alias Anant Maharaj) की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया गया.इस दिन अनंत महाराज के खिलाफ लीगल एक्शन और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए दुर्गापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

विज्ञापन

दुर्गापुर 1 नंबर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राबिन गांगुली की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि राज्यसभा सांसद अनंत महाराज लगातार हमारे आज़ादी के आंदोलन के हीरो नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश का गौरव हैं. उनकी गरिमा को कम करने वाली कोई भी टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी.उन्होंने कहा कि अनंत महाराज को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आलोचना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह देश भक्त बंगालियों और देशवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. जो बर्दाश्त के बाहर है. सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. लेकिन डबल इंजन सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है.इस कुकृत्य के लिए जनता कभी भी माफ नहीं करेगी.उन्होंने आगे चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में कांग्रेस एक बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola